Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग मे कार्यरत संविदाकर्मियो ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित विद्युत विभाग मे कार्यरत संविदाकर्मियो ने वेतन बढाये जाने तथा संविदाकर्मियो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर नुमाईश मैदान स्थित क्षेत्रिय कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।

संविदाकर्मियो का कहना है कि वे लोग दिनरात मेहनत करते हैं।तथा अपनी जान जोखिम मे डालकर अपनी डयूटी निभाते है। संविदाकर्मियो का कहना है कि उन्हे आठ हजार रूपये मिल रहे हैं।

उनका वेतनमान बढाकर 16000 रूपये प्रतिमाह की जाए। संविदाकर्मियो की कई समस्याए है। विभाग को उनकी समस्याओ के प्रति गम्भीरता से विचार करना चाहिए।

संविदाकर्मियो का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओ का समाधान नही हो जाता तब तक धरना यथावत चलता रहेगा। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष मौ.खालिद, प्रदेश महामन्त्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य संरक्षक कोशल किशोर सांसद मोहन लाल गंज आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 1 =