Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शनिधाम में पंचामृत अभिषेक

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर के प्रागंण में पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।  सुबह सवेरे हवन पूजन के उपरांत मानव कल्याण परिषद के संयोजक प्रेमप्रकाश अरोरा एवं अन्य सहयोगियों ने सुंदरकांड का पाठ किया तत्पश्चात शनिदेव का पंचामृत अभिषेक कर उन्हे 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारां श्रद्धालुओं ने अमावस्या पर अपने अपने पितृं की शांति के लिए तर्पण कर पूजा अर्चना की और प्रसाद चढाकर मन्नते मांगी।

शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी पं. संतोष मिश्रा एवं पं. केशवानंद ने अपने सहयोगियों के साथ पूजा अर्चना के कार्यक्रम सम्पन्न कराये। 31 मुख्य यजमानों ने नगर के प्रमुख लोगों ने उपस्थित होकर भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया। भगवान शनिदेव को 56 भोग का प्रसाद अनिल भगत जी स्वीट्स मंसूरपुर तथा भोग प्रसाद पंकज धर्मानी की ओर से कराया गया।

इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, साधु सिंह पंवार, शरद कपूर, डा. संजय अग्रवाल, अनिल तोमर, प्रबुद्ध भारद्वाज, बाबूराम कौशल, विपिन ढींगरा, देवेंद्र चौहान, दिनेश भारद्वाज, मंदिर के मुख्य सेवक अमित कश्यप, आशीष कश्यप, सतीश कश्यप, उत्तम आदि मौजूद रहे ओर सभी ने संध्याकाल तक पूर्ण व्यवस्था बनाये रखी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk