वैश्विक

भूटान में भारतीय थल सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

भूटान में भारतीय थल सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि, भूटान के योंगफुल्ला के पास दोपहर एक बजे भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हेलीकॉप्टर का दोपहर एक बजे के बाद रेडियो से संपर्क टूट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एएनआई के अनुसार दुर्घटना में मरने वाले भारतीय सेना का एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का था, जबकि दूसरा भूटान की आर्मी का पायलट था जो भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण पर था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हेलीकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के खिर्मू से भूटान के योंफुला की उड़ान भरी थी।

मालूम हो कि, भारतीय वायु सेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान बुधवार को ग्वालियर वायु सेना अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे थे।  विमान नियमित मिशन पर था और उसने ग्वालियर वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

Image Result For Indian-Army-Helicopter-Crashed-In-Bhutan

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk