Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक की हादसे में मौत

मुज़फ्फरनगर । थाना नई मंडी क्षेत्र के नसीरपुर/सुभाष नगर रेलवे फाटक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार किया है और शव अपने साथ ले गए । दरअसल मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के नसीरपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाईन का है जहां दिन छिपते ही एक युवक रेलवे लाइनों पर खड़ा था तभी अचानक वहाँ से एक ट्रेन गुजर जिसकी चपेट में युवक आ गया

और गम्भीर रूप से घायल हो गया । रेलवे लाइनों पर युवक के ट्रेन से टकरा जाने की सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों की मोके पर भीड़ जुट गई किसी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।

उधर सूचना पाकर युवक के परिजन और पुलिस भी जिला अस्पताल पहुँच गए जहां मृतक युवक की पहचान मोनू पुत्र साबिर निवासी गांव नसीरपुर के रूप में हुई । मृतक के परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्यवाही से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले जाने की पुलिस से गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk