अजीत डोभाल खाड़ी देशों के दौरे पर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। दो अक्तूबर को डोभाल अपने दौरे के अगले पड़ाव यूनाईटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। जहां उन्होंने अबू धाबी के शहजादे, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।एनएसए अजीत डोभाल ने शेख तहनून अल नाहयान से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय महत्व और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
NSA Ajit Doval visited UAE on Oct 2. During his visit, he met crown Prince of Emirate of Abu Dhabi ,Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan & personally offered condolences on death of his uncle, Sheikh Suhail bin Mubarak Al Ketbi, on behalf of the PM. pic.twitter.com/jPVY4AvJ6E
— ANI (@ANI) October 3, 2019
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रिंस के चाचा, शेख सुहैल बिन मुबारक अल केतबी के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदना व्यक्त की।

