खेल जगत

पौलेंड को हराकर Junior Hockey World Cup क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

 भारतीय टीम ने ओडीशा में चल रहे Junior Hockey World Cup क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने पोलैंड को 8-2 के विशाल अंतर से हराया. भारतीय हॉकी के युवा सितारे संजय, हुंडल अरइजीत सिंह और सुदीप चिरमाको ने 2-2 गोल किए.

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में फ्रांस से हारने के बाद भारत को क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतना जरूरी थे. भारत ने ग्रुप के दूसरे मैच में कनाडा को 13-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी उम्मीद बनाए रखी थी. पोलैंड के खिलाफ मुकाबला उसके लिए करो या मरो का था.

भारत शुरुआत से ही पोलैंड पर भारी रहा. मैच के चौथे मिनट में ही भारतीय टीम को लीड मिल गई. पूल के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत की ओर से हैट्रिक मारने वाले संजय ने इस मुकाबले में 2 गोल मारे.

भारत के लिए सबसे पहला गोल उन्होंने ही दागा. कनाडा के खिलाफ हैट्रिक मारने वाले हुंडाल ने भी इस मैच में 2 गोल दागे. इनके अलावा सुदीप चिरमाको ने भी 2 गोल किए. भारत के लिए उत्तम सिंह और शारदानंद तिवारी ने भी 1-1 गोल किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =