उत्तर प्रदेश

Sultanpur News: किसान नेता की गोली मारकर सरेशाम हत्या, भूमि विवाद में हुई हत्या पुलिस का दावा

Sultanpur News: कादीपुर कोतवाली क्षेत्र  के बनकेगांव नूरपुर निवासी किसान नेता राम आशीष वर्मा (Farmer Leader Ram Ashish Verma) पुत्र राम करन वर्मा कि अज्ञातहमलावरों ने कादीपुर के सुल्तानपुर रोड (Sultanpur Road) निराला नगर आलू की आढ़त की दुकान पर गोली मारकर के सरेआम हत्या कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर गोली मारने के बाद कादीपुर के टाउन एरिया कार्यालय की तरफ पैदल भाग गये।

बताते चलें कि दूसरी तरफ घायल राम अशीष वर्मा को पुलिस व अन्य लोगों की सहायता से कादीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

राम अशीष वर्मा की एक किसान नेता के रूप में कादीपुर क्षेत्र में पहचान थी किसान नेता राम अशीष वर्मा के मृत्यु के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक किसान यूनियन का सदस्य है जिसका नूरपुर बनके गांव के ही धर्मराज पाल, श्याम बहादुर वर्मा,अमर बहादुर वर्मा एवं रामअरज वर्मा से भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें एक अभियोग दीवानी न्यायालय में लंबित है तथा दूसरा एसडीएम जयसिंहपुर के यहां लंबित है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =