स्वच्छता का इरादा के साथ प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। २ अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आज फिट इंडिया प्लाॅगिंग और स्वच्छता का इरादा के साथ एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक से मुक्ति अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कम्पनी बाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक प्लास्टिक का कूड़ा उठाया गया, साथ ही सभी का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए फिट इंडिया प्लाॅगिंग रन के अंतर्गत दौड़ भी की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पी०एस० मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि सभी देष को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें तथा प्रतिदिन कम से कम दो किलोमीटर दौड़ने या तेज गति से अवष्य चलने का प्रयास करें। इसके पष्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राश्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर षास्त्री जी के चित्रों पर फूलमालाएं अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० पंकज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० बी०के० ओझा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० वी०के० सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० लोकेष गुप्ता, डा० गीतांजली वमाॅ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० एस०के० राठी, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार आदि षामिल रहे।
