उत्तर प्रदेश

Lucknow News: अंतर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड समेत चार टप्पेबाज गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण  भी बरामद

Lucknow News: अमीनाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार टप्पेबाज में एक गैंग का मास्टरमाइंड भी शामिल है। इनके पास से टप्पेबाजी से लूटी गयीं दो बाइक समेत सोने चांदी के आभूषण  भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को पूछताछ में इन टप्पेबाजों ने बताया कि वे क्राइम ब्रांच,एसटीएफ व सीबीआई के अधिकारी बनकर बुजुर्गों महिलाओं व दुकानदारों को झांसे में लेकर उनके साथ ठगी किया करते थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार टप्पेबाज महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, के निवासी हैं।ये लोग पिछले कई दिनों से लोगो के साथ टप्पेबाजी कर उन्हें लूट रहे थे

बताया यह गया है कि इन टप्पेबाजों का गिरोह बिहार, दिल्ली, झारखंड, सहित देश के अन्य राज्यों में भी फैला है।ये लोगों क्राइम ब्रांच, पुलिस अधिकारी व सीबीआई होने को लेकर झांसे लेते थे फिर उन पर विभिन्न मामलों में आयी शिकायतों का हवाला देकर उनसे नगदी जेवर लूट हड़प कर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार टप्पेबाज ईरानी गैंग के नाम से भी जाने जाते हैं। बताया यह गया है कि इनके दादा व परदादा कभी ईरान से भारत आये थे उसके बाद ये लोग यहीं बस गए हैं। इनका बस यही पेशा है कि लोगों को मूर्ख बनाकर उनके सोने चांदी जेवरात लेकर फरार हो जाना।ये लोग अपने को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों के सामने खुद को पेश करते थे और चेकिंग का भय दिखा कर उनके शरीर के सोने चांदी के आभूषण उतरवा कर फरार हो जाते थे।

कई कई लोगों की बाइक चैक करने के नाम उनसे बाइक लेकर थाने आने की बोलकर उनकी बाइक लेकर फरार हो जाते थे।ये लोग कइयों बार तो सर्राफा की दुकानों पर सीबीआई अधिकारी बनकर पहुंच जाते थे और कई शिकायतों का हवाला देकर उसकी दुकान के आभूषण लेकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार टप्पेबाजों का निशाना सिर्फ लखनऊ शहर ही नहीं रहता था बल्कि ये लोग आम लोगों के बीच पहचान न होने पाए इसके दृष्टिगत कानपुर, आगरा व अन्य शहरों में भी टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने के लिए चले जाते थे।उन शहरों में भी ये लोग अपना परिचय क्राइम ब्रांच,एसटीएफ, सीबीआई के रूप में ही परिचय देते थे और उसे मूर्ख बनाकर उसके आभूषण नगदी लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने बताया कि इन टप्पेबाजों की गैंग से जुड़े अन्य टप्पेबाजों की भी जानकारी हासिल कर ली गई है कुछ तो अभी भी राजधानी लखनऊ में ही मौजूद हैं।पुलिस उन सभी की तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 8 =