फिल्मी चक्कर

ब्रेकअप को लेकर Sanya Malhotra का छलका दर्द…

Sanya Malhotra अपनी फिल्म Meenakshi Sundareshwar को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी  ने काम किया है. ये फिल्म लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और प्यार पर आधारित हैं. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई हैं.

सान्या पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. हाल ही में सान्या ने अपने रिलेशनशिप और दर्द भरे ब्रेकअप को लेकर बात की. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग करने पर काम कर रही हैं. 

सान्या ने बताया कि वो भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ब्रेकअप हर किसी के लिए बहुत मुश्किल वक्त होता है. लेकिन इस वक्त ने मुझे खुद पर काम करने के लिए प्रेरणा दी. मेरा ब्रेकअप बहुत दर्द से भरा था. चार साल लंबा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, ये तब शुरू हुआ जब में दिल्ली में रहती थी.

जब हमने अलग होने को फैसला लिया, उसी समय लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेले थी. लेकिन मैंने इन हालातों में खुद को संभाला, उनको समझा और खुद पर काम किया. 2020 मेरे लिए खुद को हील करने का एक अच्छा साल था.”

सान्या ने कहा, “प्यार के बारे में हमें जो सबसे बड़ा झूठ कहा जाता है वो ये है कि खुद से प्यार जरूरी नहीं है. जैसे हम बॉलीवुड में देखते है कि एक इंसान प्यार के लिए दूसर के पीछे दौड़ता रहता है. हकीकत तो ये है कि ये आपके अंदर है.” वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा इन दिनों एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =