वैश्विक

Karnataka Video Viral: Congress leader कर रहा था BJP विधायक को ‘मारने की प्लानिंग’

Karnataka में एक Video Viral हो रहा है। वीडियो में एक शख्स, BJP विधायक को ‘मारने की प्लानिंग’ करता हुआ सुनाई दे रहा है। शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस का नेता है, और BJP नेता से दुश्मनी के कारण उसे मारने की बात कर रहा है।

कांग्रेस नेता का नाम गोपालकृष्ण है। गोपालकृष्ण को BJP के कर्नाटक विधायक एसआर विश्वनाथ की “हत्या” और “खत्म” करने की बात करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप में गोपालकृष्ण को कथित तौर पर विश्वनाथ की हत्या की योजना बनाते हुए दिखाया गया है, जो कर्नाटक के येलहंका से विधायक हैं।

वायरल हो रहा वीडियो तीन मिनट का है।  वीडियो में कांग्रेस नेता को एक अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है- “इसे मार डालो विधायक को खत्म करो। इसे एक करोड़ रुपये होने दो। ठीक है। चलो खत्म करें, किसी को पता नहीं होना चाहिए …यह हमारे बीच रहना चाहिए।”

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि वीडियो कब का है ये पता लगाया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राज्य में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि राज्य पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक विश्वनाथ ने भी उनके साथ इस मुद्दे पर बात की है।

उन्होंने कहा- “मुझे कल रात वीडियो के बारे में पता चला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने पर फैसला करेगी। हम सुरक्षा देने के बारे में सोचेंगे। खुफिया विभाग इसपर फैसला करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने कांग्रेस नेता गोपालकृष्ण से इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 16 =