उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो और पानी टैंकर के बीच हुई दुर्घटना

Ghazipur News:  मरदह थाने क्षेत्र  अंतर्गत बुधवार की शाम नखतपुर गांव  से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो और पानी टैंकर के बीच हुई दुर्घटनामें बोलोरो चालक की मौत  हो गई। टक्कर इतना जोरदार था की बोलेरो के परखच्चे उखड़ गये।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर थाने चली आई । इस दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई। पुलिस ने बताया की बोलेरो चालक सुलतानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मांठा मिरदातपुर निवासी दिलीप पुत्र कालिदान वर्मा के रूप में पहचान हुई है।

सूचना के मुताबिक दिलीप आज सुबह बोलेरो लेकर बिहार जा रहा था। तभी शाम को यूपीडा के टैंकर से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो चालक गंभीर रुप से घायल.हो गया। आस पास खेतों में काम करने वाले मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मटेहूं पुलिस चौकी को दी सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में फंसे घायल दिलीप को बाहर निकाला व मरदह अस्पताल ले कर गये जहां डाक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।

मटेहूं चौकी इंचार्ज भुपेन्द्र निषाद ने बताया की टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। चौकी प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया की शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मटेहूं चौकी प्रभारी भुपेन्द्र निषाद ने बताया की मृतक के परिजन भी आठ बजे तक पहुंच गये। जिन्होंने यूपीडा के ड्राइवर व गाड़ी के खिलाफ तहरीर दिया है।

जल्द ही यूपीडा के ड्राइवर को पकड़ लिया जायेगा। वहीं परिजनों ने बताया की मृतक दिलीप बिहार में किसी कम्पनी में काम करता था व गाड़ी भी कम्पनी की ही थी। वहीं थाने पर पहूंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 3 =