वैश्विक

अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड हमला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने शनिवार सुबह जिला उपायुक्त मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के आलाधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में वहां मौजूद स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

 

Image Result For Grenade-Attack-At-Dc-Office-Anantnag

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk