Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव का प्रयास :शासन से 2 करोड रूपये मिले

राज्य मंत्री कपिल देव के प्रयास से नगर पालिका क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी में लंबित नाले का निर्माण कार्य शुरू करने को शासन से 2 करोड रूपये मिले।
काफी समय से मौहल्ला रामपुरी के निवासी जल निकासी की समस्या से परेशान हैं और दरवाजा खटखटा चुके हैं।

विदित रहें पिछले वर्ष तत्कालीन प्रभारी मंत्री सतीश महाना के साथ रामपुरी का निरीक्षण करते हुए प्रदेश सरकार में मौजूदा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मौहल्ले के निवासियों का आश्वस्त किया था कि वे रामपुरी वासियों की जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे, तब उन्होंने इस क्षेत्र के विकास एवं जल निकासी के समस्या के निवारण को लेकर शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था।

हाल ही में कपिल देव और जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने भी रामपुरी का दौरा कर जल निकासी पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समस्या के निवारण की बात कही थी। शासन को भेजे गये प्रस्ताव में रामपुरी के विकास कार्यों में 6 करोड 57 लाख रूपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है जिसमें से 2 करोड रूपये पहली किस्त के रूप में जारी किये गये हैं।

क्षेत्र के सभी कार्यों के लिए शासन ने जल निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में नियुक्त किया है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी के मण्डलाध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल व्याप्त है। सभी ने राज्यमंत्री कपिल देव के प्रयास की सरहना की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk