Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चोरी के माल सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने तमंचे व कारतूसां के साथ गिरफ्तार किये गये एक बदमाश की निशानदेही पर उसकी साथी महिला तथा चोरी के लाखों की कीमत के आभूषण बरामद किये है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गत दिवस मीरांपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुक्खा पुत्र शहजाजूद्दीन निवासी ग्राम कमरूद्दीननगर मडीयाई थाना सरधना को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

थाने लाकर उससे पूछताछ की गयी तो उसने 6 जुलाई 2019 की रात्रि ग्राम कुतुबपुर में तीन मकानों में हुई चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर श्रीमती सोनिया पत्नी प्रवेज निवासी मौहल्ला जनपकपुरी थाना सिविल लाइन हाल निवासी दौराला रोड झुग्गी झोपडी सरधना को गिरफ्तार किया।

पकडे गये अभियुक्तों से कुतुबपुर से चोरी किये गये एक चोरी हथफूल, एक गले की चैन जैन्टस सोने की व एक चैन लेडीज, एक जोडी टोप्स, एक जोडी चूडी, एक कंठी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंन्डल बरामद किये। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि बरामद जेवरात की कीमत लगभग चार लाख रूपये है। चोरी का सामान बरामद करने वालो में मीरांपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनीरिक्षक कर्मवीर, जितेंद्र कुमार शर्मा, नवीन कुमार सैनी, योगेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह के अलावा हैड कांस्टैबल संजय कुमार, धर्मैन्द्र सिंह व प्रियका शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk