फिल्मी चक्कर

आरएसवीपी की फिल्म “भांगड़ा पा ले” का टाइटल ट्रैक होगा रिलीज

सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों अभिनीत ‘भांगड़ा पा ले’ के दमदार ट्रेलर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब आरएसवीपी मूवीज फ़िल्म का टाइटल ट्रैक जल्द रिलीज करने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर में डांस का जबरदस्त तड़का देखने मिला था जिसके बाद हर कोई फ़िल्म के गानों का इंतज़ार कर रहा है।

आरएसवीपी ने ट्विटर पर गाने का टीज़र शेयर किया है जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों रंगबिरंगे बैकग्राउंड के साथ अपने डांस मूव्स दिखाने के लिए तैयार नज़र आ रहे है।

जल्द गाने के रिलीज की घोषणा करते हुए आरएसवीपी लिखते है,” Dance Mode ON!
 #BhangraPaaLe, title track, out soon!

@sunnykaushal89 @RuksharDhillon @SnehaTaurani @RonnieScrewvala @jam8studio @tipsofficial #MandyGill @ipritamofficial @ShiruleShubham #MudassarKhan

यह फिल्म जग्गी और सिमी के बीच कॉलेज प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी है क्योंकि दोनों ही एक अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।अतीत और वर्तमान समय में आये बदलाव और रोमांस से भरपूर फ़िल्म “भांगड़ा पा ले” में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित “भांगड़ा पा ले” स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 1 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk