Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने किनौनी के जंगल में छापा मारकर वहां चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए एक आरेपी को भारी मात्रा में बने व अधबने व उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसपी देहात ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी ने एक सूचना के आधार पर किनौनी के जंगल में स्थित एक नलकूप पर छापा मारा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां कुछ लोग तमंचे बना रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो लोग वहां तमंचे व अन्य शस्त्र बना रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल हो गया।

एसपी देहात ने बताया कि पकडा गया आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी मुनव्वर है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे व अन्य शस्त्रां के अलावा कच्चा माल और उपकरण बरामद किये है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भागदौड कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। थानाध्यक्ष शाहपुर धर्मेन्द्र सिंह ,उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार , हेड कांस्टेबिल संजीव कुमार , कां . राजीव ,संदीप,वीनीत व् ललित।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk