Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा ने संकल्प यात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर चल रही भाजपा की संकल्प यात्रा के आज तीसरे दिन भाजपा द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा का विभिन्न स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी की संकल्प यात्रा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंाधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय से विधिवत शुभारम्भ किया गया। गंाधीनगर पार्टी कार्यालय से शुरू होकर संकल्प यात्रा सरवट रोड, कच्ची सडक, फ्रेन्डस कालोनी पहंुची।

फ्रेन्डस कालोनी से रूडकी रोड जिला अस्पताल के समीप पहंुचने पर स्वागत किया गया। जिला अस्पताल के सामने शर्मा मैडिकल स्टोर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान व तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल तथा भाजपा नेता हरीश अहलावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान जगह जगह मंत्रियो पर पुष्प वर्षा की गई।

इस दौरान सरकार की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान तेजपाल, राकेश त्यागी, राकेश गुज्जर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल, विजय शुक्ला, मनोज शर्मा, राजकुमार,कपिल त्यागी, सुरेश चाचा, रोहताश पाल, अजेश गुर्जर, सदाकत अली आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौेेेेेेेेेेेेजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk