Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माल सहित शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक हजारों की नकदी, सोने चांदी के गहने व शस्त्र बरामद किये है।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया ने संयुक्त रूप से नई मंडी थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बागोवाली चैराहे के पास बझेडी रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में ०५ शातिर लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हाईवे पर लूट के उद्देश्य से आये थे तथा इससे पहले भी हाईवे पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम राशिद त्यागी पुत्र साहिद त्यागी निवासी सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर, उस्मान पुत्र शफीक निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी मु०नगर, शानू उर्फ शाहनवाज पुत्र मोईनुद्दीन निवासी गली नं०-४ सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर, नौशाद पुत्र मीरहसन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर, आमिर पुत्र मजबुल निवासी बढीवाला थाना छपार मु०नगर

हाल पता सरवट थाना सिविल लाईन मु०नगर बताया। पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से ०१ चोरी की मो०सा० टीवीएस अपाचे, १ चोरी की मो०सा० हीरो होण्डा सीडी डाउन, १६७०० की नकदी, ०१ पीली धातू का लेडिज हार , हाथ के ०२ कडे सफेद धातु, ०१ अदद तंमचा मय ०२ जिंदा कारतूस व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१एयर गैन, ०३ छुरी, .०१ डीएल व ०१ जैण्ड्स पर्स बरामद हुआ। बदमाशों को पकडने वाली टीम में नई मंडी कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, सब इंस्पैक्टर सुखवीर सिंह, सब इंस्पैक्टर रामवीर सिंह, सब इंस्पैक्टर धीरज सिंह, कां. शोभिन्द्र नागर, का. तरूण पाल, कां. रविंद्र कुमार सम्मिलित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21905 posts and counting. See all posts by News-Desk