वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण से मचा हडकम्प
बुढ़ाना। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना बुढाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, महिला बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया।
महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी बुढाना को अभिलेखों के रख-रखाव व उनसे सम्बन्न्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
एसएसपी द्वारा बाद निरीक्षण थाना बुढाना के सभी अधि०/कर्म० गणों के साथ गोष्ठी की गयी तथा सभी को थानाक्षेत्र में अपराध व अपराधियों की पूर्ण जानकारी रखने व थानाक्षेत्र में अपराध न हो, इसके सम्बन्ध में भी आवश्यक/महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।
साथ ही जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इसके साथ-साथ एसएसपी द्वारा थानाक्षेत्र के चैकीदारों को गांव में रात्रि में भ्रमणशील रहने हेतु कंबल व टार्च प्रदान किये गये है।
