Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आशाओं ने भी किया कार्य का बहिष्कार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगे पूरी न होने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे।

इस दौरान सैंकड़ों संविदाकर्मचारियों ने अपने-अपने अधिकार के लिए जोरदार नारेबाजी कर धरना सफल बनाने की अपील की है। धरने को सम्बोधित करते हुए कोशाध्यक्ष डा. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी संविदाकर्मचारियों से धरना सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आशा संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस बार सभी आशाओं बहनों एवं संविदाकर्मचारियों के बारे में अपनी सोच बदलनी होगी तथा उनको सम्मानजनक वेतन तथा उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से प्रतिदिन धरने में शामिल होने का आह्वान किया

धरने को सम्बोधित करते हुए डा. सुदेश वर्मा ने कहा कि जनपद में एक हजार से अधिक संविदाकर्मचारी है, जो कि बेहद कम वेतन पर अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सहित अन्य जिलों में यह कार्य बहिश्कार हड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-१९ जैसी महामारी में भी एन०एच०एम० संविदा कर्मचरियों द्वारा अपनी अग्रणी भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा की है।

फिर भी उक्त महामारी में शहीद हमारे चिकित्सक/पैरामेडिकल अथवा अन्य कर्मचरियों को आप द्वारा घोशित राशि का ही सहारा है अन्य कोई इन्श्योरेन्स या लाभ मिशन निदेशक स्तर से हम संविदा कर्मियों को प्राप्त नही है। जिसके कारण कर्मचारियों में रोश व्याप्त है और संवेदनहीनता की भावना प्रचुर होती जा रही है कि कम वेतन व कम सुविधाओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाहन किस प्रकार किया जाये। धरना प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

धरने को सफल बनाने में डा. सचिन जैन, रजनी एएनएम, डा. सजीव सैनी, डा. राहुल, मणीकान्त त्यागी, मोहित कुमार, एहतेशाम खान, डा. प्रवीण, डा. निशा, संदीप धीमान, शमीना नाज खान, याकूब सीएचओ, जे. संतोश, दिनेश कुमार, सपना, नीतू, अनिल, अजय, लोकेश, संदीप कुमार, निर्मला आशा, पूनम, ममतेश, सपना आशा, कविता, रीमा, रविता आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 4 =