Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनउ एवं जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में 5 दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर भाग प्रथम के तीसरे दिन का प्रारम्भ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.ललित कुमार एवं विभागाध्यक्षा डा.सुनीता शर्मा ने अपने सदबोधन से शिविरार्थियों को प्रेरित किया। आज प्रथम सत्र मे भारत भूषण अरोरा,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट द्वारा ध्वज शिष्टाचार की भौतिक एवं एवं प्रयोगात्मक जसपकसार गाइडस को दी गई।

द्वितिय सत्र मे अजय पाल वर्मा,रोवर लीडर द्वारा मैप रीडिंग में नक्शा का इतिहास,परम्परागत चिन्ह,पैमाना,नक्शा पढाना, अभ्यास द्वारा दिशाओं का ज्ञान,सर्वेक्षणसस विधियां, दूरी निकालना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय सत्र मे भारत भूषण अरोरा द्वारा गांठे बन्धन आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया

 इसी के शिविरार्थियो को प्राथमिक चिकित्सा के अर्न्तगत विभिन्न प्रकार की पटिटयां एवं स्ट्रेचर आदि बनानने की जानकारी दी गई।

शिविर के संचालन में विभागाध्यक्षया डा.सुनीता शर्मा, डा.संगीता श्रीवास्तव,डा.सुविधा कुमारी, डा.सुरेन्द्रपाल,डा.प्रीति अग्रवाल, डा.अमित मलिक,डा.सचिन कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर मुकेश यादव,अनिल सिह व दल नायक आकाश तथा नायिका रजनी ने सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 1 =