Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गुप्ता रिसॉर्ट के सामने युवक की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Muzaffarnagar News: NH-58 Marg पर स्थित गुप्ता रिसॉर्ट के सामने उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब टूरिस्ट बस की चपेट में आकर युवक की मौत के बाद उसके परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे।हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

कुछ देर बाद RLD District President Prabhat Tomar और पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर फिर से मुआवजे की मांग उठाई। जिसके बाद गुप्ता रिसॉर्ट की तरफ से उन्हें ढाई लाख रुपये के मुआवजे का आश्वासन दिया गया।

मंगलवार शाम पुरकाजी थाना इलाके के शेरपुर पुलिस चौकी के पास टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार जड़ौदा निवासी शिवकुमार उर्फ कल्लू पुत्र राजवीर की मौत हो गई। आरोप है कि शिवकुमार उर्फ कल्लू गुप्ता रिसोर्ट में काम करता था, उन्ही के काम से शिवकुमार उर्फ कल्लू पुरकाजी गया था, इसी दौरान ये हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।

हालांकि हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस ने बस चालक को बस के साथ हिरासत में ले लिया था और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। जिसके बाद बुधवार शाम मृतक के परिजनों ने उसके शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया और गुप्ता रिसोर्ट के मालिक से मुआवजे की मांग की।

परिजनों ने बताया कि मृतक शिवकुमार के 4 बच्चे हैं, और घर में कोई भी कमाने वाला नहीं हैं। जिसको देखते हुए गुप्ता रिसोर्ट के मालिक ने परिवार को ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की। इसी के साथ मृतक के क्रियाकर्म के लिए उन्हे नकद 10 हजार रुपये भी दिए।

इस दौरान एसडीएम सदर परमानंद झा ने कहा कि परिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को 30 हजार रुपये की मदद की जाएगी। इसी के साथ इन्हे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी इन्हे लाभ दिलाने की कोशिश की जाएगी। वहीं सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने कहा कि परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 15 =