समाचार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी का मनाया जन्मदिन
मुज़फ्फरनगर। तैनात अधि०/कर्म०गण को तनाव मुक्त रखने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा शुरु की गयी एक नई पहल के तहत एसएसपी अभिषेक यादव एवं अन्य उच्च अधिकारीगण की उपस्थिति में एसएसपी कार्यालय में नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार का जन्ददिवस कार्यालय परिसर में ही मनाया गया। एसएसपी द्वारा आरक्षी सुनील को जन्मदिवस पर उपहार एवं शुभकामनाएं दी गयी तथा आरक्षी का केक कटवाया और केक खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं आरक्षी सुनील कुमार ने कहा कि इस आयोजन के कारण उसको पुलिस सर्विस में पहली बार ऐसा लगा कि वह अपने परिवार से दूर नहीं है तथा इसे अपने जीवन का सबसे अनमोल तोहफा बताया।तो वहीं आम जनमानस ने भी एस एस पी अभिषेक यादव की इस पहल को बहुत सुंदर बताया है। इस अवसर पर एस पी सिटी सतपाल अंतिल, ऐ डी एम अमित सिंह , एल आई यू इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र चैहान सहित काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने लगाई जन चैपाल

मुजफ्फरनगर।. जिलाध्ेिाकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनजागरूकता जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सदर ब्लाॅक के ग्राम सिलाजुडडी में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओ का निस्तारण किया। उन्होने कहा कि इस अभियान का उददेश्य जनपद के सभी ग्रामों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाआंे पूर्ण संतृप्त करना है। उन्होने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत गांवो में सभी विभागों की योजनाआंे के कैम्प लगाये जा रहे है तथा पात्रों को आवेदन कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओ के लाभ दिये जाने के लिए इस बैठक का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण, संचारी रोग अभियान, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाआंे के बारे में जानकारी दी। उन्होने किसानो ंसे कहा कि किसान सम्मान निधि में अगर पैसा नही आया है तो उसकी सूची लेखपाल के पास में है उसमे अपना नाम देख ले अगर नाम नही है तो उसे जुडवा ले। उनहोने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि गांव मंे फाॅगिंग कराई जाये तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, एसडीएम सदर विजय कुमार, सीएमओ पी एस मिश्रा, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जुआरियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने जुआ खेलते हुए ०८ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से १२१७० रुपये नकद, ०२ चाकू व ०५ मोबाईल फोन बरामद किये हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना चरथावल पुलिस ने आठ जुआरियों को ग्राम निरधना से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे ५२ ताश के पत्ते, १२१७० रुपये नकद, ०२ चाकू व ०५ मोबाईल फोन बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम भूरा पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल, फरमान पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल, शाहबाद पुत्र रब्बान निवासी ग्राम निरधना, शाहआलम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम निरधना, नसीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम निरधना, शहनवाज पुत्र रहीश अहमद निवासी हैबतपुर, सालिम पुत्र कासिम निवासी हैबतपुर थाना चरथावल तथा मुकेश पुत्र महावीर निवासी हैबतपुर थाना चरथावल बताए गए हैं।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलो मे वंाछित आधा दर्जन आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाल संजीव कुमार के निर्देशन मे स्थानीय पुलिस ने सुनील पुत्र परमानन्द, जीशान पुत्र अययूब, मुनीश पुत्र फेरू सिह निवासीगण जानसठ रोड गंाव शेरनगर को तथा जोनी पुत्र ब्रजेश, मोनू पुत्र ब्रजेश निवासीगण ककरौली को गिरफ्तार कर लिया। नई मन्डी पुलिस ने आरोपी निखिल पुत्र अवधेश निवासी द्वारिकापुरी, पूजा पुत्री ब्रिजेश निवासी गंाधीनगर पानी की टंकीतथा प्रमोद निवासी तितावी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की।
धमकी देने का लगाया आरेाप
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने युवती के साथ छेडछाड, गाली-गलौच व मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर नई बस्ती निवासी एक युवती के परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक युवक पिछले कुछ दिनो से उनकी बेटी के साथ छेडछाड कर रहा है। उक्त युवक ने उनकी बेटी के साथ गाली-गलौच व धमकी दी है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने इस मामले मे आरोपी युवक को हिरासत मे ले लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए युवक ने अपना नाम ईन्द्रजीत पुत्र जयप्रकाश मूल निवासी जनपद गया बिहार बताया। तथा हाल मे वह अलमासपुर नई बस्ती मे ही रह रहा है। पुलिस ने पकडे गए युवक के खिलाफ धारा 354डी, 504,506 के अन्र्तगत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
वकील की मौत पर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वकीलो ने साथी अधिवक्ता की हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा। जिला बार संघ के तत्वाधान मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने 30 सितम्बर 2019 को बागपत मे हुई जाहिद एड. की हत्या के विरोध मे कार्य बहिष्कार कर तथा प्रदर्श कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमी योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या एवं बढते अत्याचार से अधिवक्ताओ मे रोष बना हुआ है। जिला बार संघ के तत्वाधान कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीर हैदर काजमी व जिला बार संघ महासचिव प्रदीप मलिक के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.को एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान एड.मनु मलिक, राजकुमार गर्ग, कलीराम, ओमकार तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रवीर सिह, मो.ईस्लाम, सुखपाल सैनी एड. सहित सैकडो अधिवक्तागण मौजूद रहे। वहीं दूसरी और जनपद बागपत मे अधिवक्ता जाहिद की हत्या के विरोध मे हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा पारित प्रस्ताव 10 अक्टूबर 2019 के अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण आज दिनांक 11 अक्टूबर को समस्त न्यायिक कार्यो से विरत रहकर, धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियो के विरूध अतिशीघ्र कार्यवाही की मंाग करते हैं। अधिवक्ताओ ने सिविल बार एसो. के अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, जयगम मिया जैदी, सिविल बार संघ महासचिव बिजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। जबरन फसल काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर धमकी दे डाली। पीडित परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई।
खतौली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी रिषीपाल पुत्र ज्ञान सिंह अपने परिजनों के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर पहुंचा। जहां उसने एसएसपी के नाम सौपे गये प्रार्थना पत्र में आरेाप लगाते हुए बताया कि उसका गांव के ही ओमवीर, बाबू, सुरेश पुत्रगण वीर सिंह, राहुल पुत्र ओमवीर, कपिल पुत्र सुरेश, बिट्टू व मिन्टू, पुत्रगण बाबूराम, सोनू पुत्र सुखपाल व मनोज पुत्र दीपचंद के साथ मुकदमेबाजी चल रही है। जिसके चलते सात अक्टूबर की शाम करीब छह बजे जब वह अपने खेतों में घास लेने के लिए जा रहा था तभी उसने देखा कि उसके खेतों में उपरोक्त व्यक्ति ईख की फसल चोरी कर रहे है। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन लोगों के साथ मारपीट कर दी तथा धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गये। रिषीपाल तथा उसके परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
चैकिंग के दौरान दबोचा
बुढ़ाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशानुसार वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह थाना बढ़ाना के निर्देशन में उप निरीक्षक ब्रह्मजीत सिंह कांस्टेबल अनिकेत यादव ,कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा एक नफर वारंटी अभियुक्त बबलू उर्फ नरेंद्र पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर संबंधित वाद संख्या ८८२/१९ धारा ३२३ ३२४ ३२५ ३०७ ५०४ ५०६ आईपीसी को गिरफ्तार किया गया तथा उप०निरी० राकेश कुमार शर्मा व हेड कांस्टेबल जय भगवान सिंह, कांस्टेबल कुलवंत, कांस्टेबल मोहित कुमार द्वारा १ नफर वारंटी अभियुक्त इसरार पुत्र इदरीश निवासी ग्राम मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर संबंधित वाद संख्या १३४/ १७ धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट को गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
लेडीज क्लब में हुआ दीपावली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। नई मंडी गौशाला रोड पर लेडीज क्लब ग्रांउड में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सुश्री दीक्षा शर्मा आईपीएस (सीओ सिटी) ने किया। मेले में तरह तरह के स्टाल्स लगाये गये जिसमें बच्चों के लिए विशेष आयोजन किये गये। कपडों व खाद्य पदार्थो के अनेक स्टाल्स विशेष आकृष्ण का केेंद्र रहे। लेडीज क्लब की सभी सदस्य मेले के सफल आयोजन में जुडी रही। लेडीज क्लब कम्पाउंड में बालमंदिर स्कूल पिछले काफी समय से चलाया जा रहा है जोकि डा. रिंकू गोयल के निर्देशन में चल रहा है। बोर्ड सदस्य व क्लब की सभी महिला सदस्य बच्चों के यूनिफार्म, बैग, किताबों आदि में प्रत्येक माह सहयोग करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कुमारी, सचिव श्रीमती सरिता स्वरूप, कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी स्वरूप, श्रीमती मीनाक्षी कुमारी,श्रीमती वीना शर्मा, श्रीमती माध्वी स्वरूप, श्रीमती शरद गुप्ता, श्रीमती रीना गोयल, श्रीमती नीति अग्रवाल, श्रीमती मृदुवल गोयल, श्रीमती निशा सहगल आदि पदाधिकारी शामिल है।
महान कीर्तन दरबार का आयोजन
खतौली)। श्री गुरु नानक देव महाराज जी के ५५० साला प्रकाश पर्व पर पांच सरबत साँझा समागम की पाँचवी लड़ी मे महान कीत्र्तन दरबार का आयोजन श्री शिव मूर्ति मन्दिर कमैटी के तत्वाधान खतौली मे रात्रि ७से १० बजे आयोजित किया गया ! जिसमे पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरमीत सिंह परदेसी , भाई नितिन सिँह देवबन्द एवं भाई मनिंदर सिँह देहरादून द्वारा गुरुबानी कीत्र्तन से संगतों को निहाल किया गया ! गुरुद्वारा माता राममूर्ति के ज्ञानी सोहन सिँह जी ने रात्रि १० बजे अरदास की उपरांत श्री शिव मूर्ति मन्दिर कमैटी के प्रबंधक एवं सेवादारो द्वारा संगतों को गुरु का अटुट लंगर छकाया गया !
महान कीत्र्तन दरबार मे गुरु घर के सर्वाेच्च सम्मान सरौपाओ से गुरु जी श्री कृष्ण मंदिर , भाजपा एवं व्यापारी नेता अशोक बाटला , पंजाबी सिख नेता एवं समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल ,सरदार प्रतीक सिँह जानू (यूथ भाजपा देहली), सिँह ब्रदर्स चेनल के ष्टश्वह्र, श्री शिव मूर्ति मन्दिर कमैटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तनेजा श्री राम मन्दिर कैमेटी अनिल मेहता अध्यक्ष, ज्ञानी गुरुवचन सिँह जी, मदन छाबड़ा ,एवं पत्रकार साथियों आदि को सम्मानित किया गया ! कार्यकम का सफल संचालन सरदार सतनाम सिँह कुटेजा खतौली द्वारा किया गया ! कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट सिँह ब्रदर्स .ष्शद्व द्वारा किया गया ! इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार गुरिंदर सिँह ,सरदार सतपाल सिँह पाली महासचिव श्री गुरु सिँह सभा , राजीव ग्रोवर , अशोक रहेजा , सरदार रवींद्र सिँह सोढ़ी , सरदार जोगिंदर सिँह सलूजा ,नितिन ग्रोवर , सरदार गगनदीप सिँह सलूजा , सरदार गुरुचरन सिँह , सरदार अवतार सिँह , सरदार ईश्वर सिँह , मंडन लाल गुम्बर , हरिओम टण्डन, दीपक सिँह चढ्ढा , गुलशन खुराना , राजेन्द्र तनेजा प्रधान शिव मूर्ति , मनोज भाटिया , आदेश बहन जी , राजकुमार ग्रोवर , जगदीश मटरेजा , ओम जी मोबाइल वाले सरदार महेंद्र सिँह , सरदार मनजीत सिँह आदि ने सेवा कर गुरु साहब की खुशियां प्राप्त की !
निःशुल्क दमे की दवाई का वितरण 12 को
मुजफ्फरनगर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर दमा अस्तमा के रोगियों के लिए निःशुल्क दवा का वितरण 12 अक्टूबर 2019 को गुदडी बाजार में दोपहर ढाई बजे से छह बजे तक खादी आश्रम बल्लू खदी वाले पर किया जेायगा। अमर क्लब के अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग, उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा, सचिव प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी व प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर दवामुक्त खीर का निःशुल्क वितरण दमा रोगियों के लिए किया जाता है दमे की दवाई खीर में मिलाकर रात्रि बारह बजे खाई जाती है तथा प्रतिवर्ष सैकडों लोग इसका लाभ उठाते है। उपरोक्त जानकारी सचिव प्रवीण गर्ग द्वारा दी गयी।
३० लाख ८० हजार रूपये गंगा स्नान मेले पर होंगे खर्च
मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन पर आयोजित बैठक में कार्तिक गंगा स्नान मेले के लिए ३० लाख ८० हजार रुपये का बजट पास हुआ। मेले में सांस्कृतिक, खेलकूद व धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा जबकि मुख्य स्नान १२ नवंबर को होगा।
तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में जिला पंचायत के द्वारा ९ से १३ नवंबर तक प्रसिद्ध कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाना है जबकि मुख्य स्नान १२ नवंबर को होगा। मेले को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डा. नूतन शर्मा ने बताया कि गत वर्ष मेले के आयोजन में ३० लाख ४५ हजार रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष मेले के लिए ३० लाख ८० हजार रुपये का बजट रखा गया है। बैठक में लोक निर्माण, वन, स्वास्थ्य, पशु, नगर पंचायत, विद्युत, एमडीए, पुलिस व प्रशासन विभाग को तैयारी में जुटने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। सीओ राममोहन शर्मा ने कहा कि मेले में निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए जायेंगे, गंगा घाट पर गोताखोर, नाव, पीएसी मोटर बोट की व्यवस्था रहेगी। मेले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने कहा कि मेले को देखते हुए नगरी के रास्तों की साफ-सफाई की जाए। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर ने कहा कि मेले के पंडाल में इस बार सांस्कृतिक, खेलकूद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा घाट व मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में लोक निर्माण विभाग के वीके जैन, अभियंता कमल किशोर शर्मा, अवर अभियन्ता अरविन्द कुमार, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, अर्जुन सिंह, अमित राठी, हरीश राठी, संजय राठी, राकेश शर्मा, अक्षय कुमार, जेई चंद्रबोस, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू- यात्री रहे परेशान
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-नागल के बीच ब्लाॅक से आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। शुक्रवार से मुजफ्फरनगर-नागल के बीच रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण आज चार घंटे के ब्लाॅक केचलते रेलगाडियों का आवागन प्रभावित हुआ। इसके चलते जहां कई गाडियां निरस्त रहीं, वहीं कई गाडियों को दूसरे मार्गों से चलाया गया। रेल यात्रियों के लिए अभी यह मुसीबत बरकरार रहेगी क्योंकि यह ब्लाॅक अलग-अलग तिथियों में २९ अक्तूबर तक चलेगा। ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के बीच रेल ब्लाॅक की पूर्व में सूचना ना होने के कारण यात्रियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पडा। तमाम यात्री जहां तहां रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे और बाद मंे उन्हें सडक मार्ग से यात्रा करनी पडी। आज सुबह इंदौर एक्सप्रेस को बामनहेडी रोक दिया गया। काफी देर वहां खडी रहने के बाद इसे निकाला गया। इसके बाद )षिकेश-दिल्ली और अंबाला दिल्ली पैसेंजर भी आज रद्द रहीं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ११, १४, १५, १८, २१, २२, २५, २८ और २९ अक्तूबर से दिल्ली डिवीजन के मुजफ्फरनगर-नागल स्टेशन के बीच टीआरटी मशीन से टीएसआर कार्य किया जाएगा। ब्लाॅक ११.४५ से ३.४५ बजे रहेगा। इसकी वजह से गाड़ी संख्या ५४४७२ )षिकेश-दिल्ली पैसेजर ११, १४, १५, १८, २१, २२, २५, २८ और २९ अक्तूबर को आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। १ नवंबर को ब्लाॅक खत्म होगा। गाड़ी संख्या ६४५६२-६१ अंबाला कैंट-दिल्ली पैसेजर भी उक्त तिथियों में सहारनपुर-दिल्ली के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी। एक नवंबर को ब्लाॅक समाप्त होगा। गाड़ी संख्या १४३१७ इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, १४३०८ उज्जैन-देहरादून गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर के बीच विनियमित किया जाएगा। २० से ३० अक्तूबर तक शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर-देहरादून के बीच रद्द रहेगी। लक्सर स्टेशन पर भी १० दिन इंटरलाॅकिंग का कार्य चलेगा। इंटरलाॅकिंग का कार्य चलने से शताब्दी एक्सप्रेस १० दिन सहारनपुर तक ही चलेगी। शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून नहीं जाएगी और इसे सहारनपुर से ही वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर भी कैंसिल रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या ५४४७३-७४ दिल्ली-)षिकेश पैसेजर भी ३० अक्तूबर सहारनपुर तक चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनों के देहरादून व )षिकेश न जाने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच दीपावली और भैया दूज आदि त्यौहारों पर भी रेलयात्रा मुश्किलों भरी रहेगी। ऐसे में दीपावली त्योहार के लिए रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। २५ से ३१ अक्तूबर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जाएगी।
