उत्तर प्रदेश

Amethi News: निजामुद्दीनपुर गांव में प्रधान ग्राम की गोली मारकर हत्या

Amethi News: निजामुद्दीनपुर गांव में ग्राम प्रधान की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जमीन का विवाद था। इसी के चलते हमारे पिता की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

मामला मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव का है। जहां पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने प्रधान गुरुशरण को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर प्रधान की पत्नी ने अपने बेटे को आवाज लगाई।

आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मां की आवाज सुनकर जब बेटा बाहर आया तो देखा कि पिता को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया और यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोग अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।

मृतक की पत्नी ने बताया कि रात 12 बजे के बाद बदमाश आए और बिजली बंदकर के घुसे थे। जब गोली चली तब हमें पता चला। हम बेटे को पुकारे कि देखो गोली चल रही तो उसने कहा अम्मा भैंस होगी और हम लोगों को कुछ पता नहीं चल सका।

मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव ने बताया कि रात 12 बजे सब सो गए थे। मां बगल में थीं तभी गोली की आवाज आई तो उन्होंने बुलाया। पिता बोले नहीं तो मम्मी ने आकर देखा तो वो खून से लथपथ थे। बदमाशों ने दो गोली उन्हें मारीं हैं। जमीन का विवाद चल रहा था लेकिन नही पता था ऐसा हो जाएगा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि बीती मध्य रात्रि कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पुर के ग्राम प्रधान गुरुशरण यादव की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =