Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वाहन चोरों को अलग-अलग स्थानो से चोरी वाहनों के साथ पकड़ा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से चोरी की गई 10 स्पेलण्डर मोटरसाईकिल के साथ 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी बैंकट हाल,बैंक, अस्पताल आदि से मोटरसाइकिलो को चोरी कर अच्छे पैसो मे बेच देते थे।

चैकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाईन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण मे अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन अभियुक्तां साकिर पुत्र जाहिद त्यागी निवासी नौशाद मैम्बर के मकान के पास सरवट फाटक थाना सिविल लाईन, दानिश पुख्ख् अरशद हसन निवासी ग्र्राम लवकरी थाना देवबन्द,साकिब पुत्र शकील निवासी इन्तजार प्रधान के कांटे के पीछे सरवट फाटक थाना सिविल लाईन को पुराने एआरटीओ कट मेरठ रोड से मय नाजायत असलाह एवं तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व दो चाकू नाजायज तथा चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मौ.अम्बा विहार स्थित खेत से जनपद के विभिन्न थानो से चोरी 09 अदद मोटर साईकिल बरामद की हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ मे उन्होने बताया कि वे लोग बैंकट हाल,बैंक,अस्पताल आदि से खडी मोटरसाईकिलां को चोरी कर लेते है। और अच्छे पैसो मे बेचकर लाभ कमा लेते हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली तथा थाना सिविल लाइन मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं।

शहर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा के निर्देशन में आरोपियो को पकडने वाली टीम मे खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा,सब इंस्पैक्टर राहुल कुमार, है.का.अशोक खारी, है.का.जितेन्द्र त्यागी, का.मौ.अलीम,का.सचिन तेवतिया,का.तरूण पाल,का.प्रशान्त कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 20 =