उत्तर प्रदेश

Lucknow News: यूपी ATS व NCB के सयुंक्त अभियान में दो तस्कर शरीफ व अकील गिरफ्तार

Lucknow News: UP ATS व NCB ने  सयुंक्त ऑपरेशन में दो तस्करों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम शरीफ व अकील हैं। इन तस्करों के पास से एटीएस व एनसीबी को 50 लाख रुपये की कीमत हीरोइन बरामद हुई है। इन दोनों हीरोइन तस्करों की गिरफ्तारी भारत-नेपाल बार्डर से की गई है।

दोनों तस्कर सूबे के बहराइच जनपद के निवासी बताये जा रहे हैं। ये तस्कर नेपाल से हीरोइन समेत अन्य मादक पदार्थ लेकर आते थे। और लखनऊ व उसके आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई किया करते थे।

यूपी एटीएस व एनसीबी के अधिकारी गिरफ्तार तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रहे और यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि ये लोग नेपाल में किस नशा माफिया से हीरोइन खरीद कर लाते थे।साथ ही यूपी एटीएस व एनसीबी के अधिकारी यह भी जानने का प्रयास कर रहे हैं कि लखनऊ व उसके सीमावर्ती जिलों में वो कौन लोग हैं जो इनसे हीरोइन अन्य मादक पदार्थ खरीदा करते थे।

एसटीएस की इस पूछताछ ने लखनऊ से जुड़े कुछ सफेदपोश लोगों के नाम पता चल गए हैं, जिनके संरक्षण में लखनऊ व आसपास के जनपदों में नशे का यह करोबार फल फूल रहा है।

एनसीबी व यूपी एटीएस ने लगभग 470 ग्राम हीरोइन इन तस्करों से बरामद की है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद हीरोइन की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।एटीएस ने बताया कि तस्कर शरीफ लखनऊ में अपने किसी खास शख्स को ये हीरोइन की डिलीवरी देने जा रहा था।जिसकी सूचना मिलने पर उसे भारत नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।

शरीफ से पूछताछ के बाद बहराइच से इस हीरोइन की डील करने आ रहे अकील अहमद उर्फ महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।यूपी एटीएस को शक़ है कि अभी इस रैकेट में इनके और भी तस्कर साथी शामिल है उनके बारे में भी इन तस्करों से जानकारी ली जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =