Lucknow News: शांति पूर्ण ढंग से कैंडल मार्च कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज
Lucknow News: अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे 69 हजार शिक्षकों पर आज पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है।पुलिस ने यह लाठी चार्ज उस समय किया है जब सहायक शिक्षक अभ्यर्थी राजधानी के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक शांति पूर्ण ढंग से अपना कैंडिल मार्च निकाल रहे थे।
ये सहायक शिक्षक अभ्यर्थी 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास की तरफ अपना कैंडिल मार्च लेकर निकले वैसे ही मुख्यमंत्री चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।अपने रोके जाने को लेकर सहायक शिक्षक अभ्यर्थी पुलिस बल से आगे बढ़ने के लिये नोक झोंक करने लगे।शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्ण ढंग से कैंडिल मार्च निकाला रहे हैं
लखनऊ: लाठीचार्ज पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का बयान लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको अधिकार, लाठी से आवाज नहीं दबाई जा सकती, यूपी में किसान, नौजवान सब परेशान, शिक्षक बनने से पहले ही लाठियों से पीटा जा रहा, दोषियों पर कार्रवाई की जाए, निष्पक्ष जांच हो– अरविंद सिंह गोप pic.twitter.com/CaPrXGO5I9
— News & Features Network (@mzn_news) December 5, 2021
लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री चौराहे की तरफ बढ़ने ही नहीं दिया लिहाजा जब पुलिस व सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच जब नोक झोंक बढ़ने लगी तभी पुलिस ने इन सहायक शिक्षकों पर लाठी भांजना शुरू कर दिया।फिर पुलिस ने इन शिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।
अपनी मांगों को लेकर बिभिन्न जिलों से आये ये 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थी के लंबे समय से अधिक लखनऊ में धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार इनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रही है।इन अभ्यर्थियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1 लाख 37 हजार शिक्षकों की भर्ती पूर्ण की जाए।
इसके साथ इनकी यह मांग है कि 68 हजार 500 शिक्षक भर्ती की रिक्त 22 हजार सीटों को 69 हजार भर्ती से जोड्स जाए।आज इन सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को अपनी मांगों को लखनऊ में धरना देने का सिलसिला 4 माह से ऊपर हो गया है लेकिन सरकार इनकी मांगो को कोई तवज्जो नहीं दे रही है।

