Lisa Haydon:शेयर की बेटे की तस्वीर
मॉडल Lisa Haydonएक बार फिर मां बनने वाली हैं और पिछली की तरह इस बार भी वो अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं.लीजा ज्यादातर समय अपने पहले बेटे और पति के साथ बिता रही हैं. इस दौरान की तस्वीरें वो लगातार सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.
Lisa Haydon ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. लीजा ने ये तस्वीर शेयर की है, इसमें आप देख सकते हैं कि उनका बेटा उनके बेबी बंप को किस करता नजर आ रहा है. प्रेग्नेंसी में भी लीजा अपनी फिटनेस का पूरा खयाल रखती नजर आ रही हैं.लीजा ने कहा कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान हद से ज्यादा आलसी रहती हैं. उन्होंने कहा, हां मैं जानती हूं कि फिट रहने से डिलिवरी के समय कम तकलीफ होती है.
