Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लेडीज क्लब में हुआ दीपावली मिलन समारोह

Whatsapp Image 2019 10 11 At 4.20.49 Pm |मुजफ्फरनगर। नई मंडी गौशाला रोड पर लेडीज क्लब ग्रांउड में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सुश्री दीक्षा शर्मा आईपीएस (सीओ सिटी) ने किया। मेले में तरह तरह के स्टाल्स लगाये गये जिसमें बच्चों के लिए विशेष आयोजन किये गये।

कपडों व खाद्य पदार्थो के अनेक स्टाल्स विशेष आकृष्ण का केेंद्र रहे। लेडीज क्लब की सभी सदस्य मेले के सफल आयोजन में जुडी रही। लेडीज क्लब कम्पाउंड में बालमंदिर स्कूल पिछले काफी समय से चलाया जा रहा है जोकि डा. रिंकू गोयल के निर्देशन में चल रहा है। बोर्ड सदस्य व क्लब की सभी महिला सदस्य बच्चों के यूनिफार्म, बैग, किताबों आदि में प्रत्येक माह सहयोग करती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कुमारी, सचिव श्रीमती सरिता स्वरूप, कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी स्वरूप, श्रीमती मीनाक्षी कुमारी,श्रीमती वीना शर्मा, श्रीमती माध्वी स्वरूप, श्रीमती शरद गुप्ता, श्रीमती रीना गोयल, श्रीमती नीति अग्रवाल, श्रीमती मृदुवल गोयल, श्रीमती निशा सहगल आदि पदाधिकारी शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk