Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फावड़े से काट कर पत्नी की हत्या

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में पिछले 72 घंटों में पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने का दूसरा मामला सामने आया है। गांव बिटावदा में एक पति ने अपनी पत्नी की फावडे से काटकर नृंशस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गयां

घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी। पुलिस ने बताया कि पति से विवाद के चलते मृतका दस वर्षो से मायके में रह रही थी जिसे हाल ही मे ंउसका पति लेकर आया था।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में विपिन ने आज अपनी पत्नी रमा की फावडे से काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के समय पति पत्नी मौजूद थे जबकि उनके दो पुत्र बाहर गये हुए थे। मृतका का एक पुत्र जब घर वापस लौट तो उसने देखा कि उसकी मां की फावडे से काटकर हत्या कर दी गयी है।

मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां की हत्या के बाद उसका पिता दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी और मामले की सूचना Police को दी।

सूचना मिलने पर बुढाना कोतवाली पुलिस व सीओ बुढ़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी।

सीओ बुढाना ने बताया कि मृतक शराबी व नशेडी किस्म का व्यक्ति है। पति से विवाद के चलते रमा पिछले दस वर्षो से अपने मायके में रह रही थी पिछले दिनों ंही विपिन उसे वापस लेकर आया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =