Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ठाकुर समाज की बैठक का आयोजन, ठाकुर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाए

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज की एक बैठक का ठाकुर अशोक कुमार सिंह पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के आवास देव पुरम में आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के राजनीतिक सामाजिक लोगों के द्वारा भाग लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर गजराज सिंह ठाकुर राजेंद्र सिंह महेंद्र ओम प्रकाश चौहान महेश चौहान के द्वारा की गई।

बैठक में ठाकुर समाज के लोगों ने कहा कि लगातार राजनीतिक पार्टियां उन्हें दरकिनार करती जा रही है इसलिए वह मांग करते हैं कि २०२२ के चुनाव में जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभा सीट में से उन्हें कम से कम एक विधानसभा से राजपूत समाज के लोगों को चुनाव लड़ वाया जाए ठाकुर अशोक पुंडीर पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने कहा कि लगातार ठाकुर समाज भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देता आ रहा है और मुजफ्फरनगर में ठाकुर समाज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जाता है

क्योंकि छह की छह विधानसभा सीट पर ठाकुर समाज की काफी वोट है इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी से मांग करते हैं कि जनपद मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा मैं से एक ना एक सीट पर ठाकुर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाए।

ओर ठाकुर समाज के लोगों के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभा सीट में से १ सीट पर ठाकुर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़ बाय जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी भेजा गया। वही वक्ताओं ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के १ विधानसभा से ठाकुर समाज के लोगों को चुनाव नहीं लड़ पाया गया

तो वह इस बार किसी अन्य पार्टी को सर्व समाज वोट भी कर सकता है जो उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर में राजनीति में हिस्सेदारी देगा वह उसे ही वोट करेंगे चाहे वह कोई भी पार्टी हो।

रामफूल सिंह पुंडीर, युवा क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष अमित सिंह पुंडीर, ठाकुर जय प्रकाश राणा, प्रमोद पुंडीर, भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, ठाकुर दिनेश पुंडीर, भाजपा नेता सुभाष चौहान अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, वीरेश पुंडीर, नीरज चौहान, सर्वेश राणा, कुलदीप कलरपुर प्रधान मुकेश आर्य संदीप पुंडीर, चंद्रपाल तोमर, तोप सिंह राणा, करण सिंह, रामपाल सिंह एडवोकेट, रणवीर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, रण बहादुर सिंह, शैलेंद्र राणा एडवोकेट, डॉ एस एन सिंह, राजवीर सिंह जादौन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eight =