News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बाइक सवार घायल
रोहाना। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र मे बहेडी मोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा युवक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

फावड़े से काट कर पत्नी की हत्या1 News 2 |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में पिछले 72 घंटों में पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने का दूसरा मामला सामने आया है। गांव बिटावदा में एक पति ने अपनी पत्नी की फावडे से काटकर नृंशस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गयां घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी। पुलिस ने बताया कि पति से विवाद के चलते मृतका दस वर्षो से मायके में रह रही थी जिसे हाल ही मे ंउसका पति लेकर आया था। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में विपिन ने आज अपनी पत्नी रमा की फावडे से काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के समय पति पत्नी मौजूद थे जबकि उनके दो पुत्र बाहर गये हुए थे। मृतका का एक पुत्र जब घर वापस लौट तो उसने देखा कि उसकी मां की फावडे से काटकर हत्या कर दी गयी है। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां की हत्या के बाद उसका पिता दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी और मामले की सूचना ुपलिस को दी। सूचना मिलने पर बुढाना कोतवाली पुलिस व सीओ बुढ़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। सीओ बुढाना ने बताया कि मृतक शराबी व नशेडी किस्म का व्यक्ति है। पति से विवाद के चलते रमा पिछले दस वर्षो से अपने मायके में रह रही थी पिछले दिनों ंही विपिन उसे वापस लेकर आया था।

 

वाहन चोरों को वाहनों के साथ पकड़ा2 News 3 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से चोरी की गई 10 स्पेलण्डर मोटरसाईकिल के साथ 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी बैंकट हाल,बैंक, अस्पताल आदि से मोटरसाइकिलो को चोरी कर अच्छे पैसो मे बेच देते थे। चैकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाईन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण मे अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन अभियुक्तां साकिर पुत्र जाहिद त्यागी निवासी नौशाद मैम्बर के मकान के पास सरवट फाटक थाना सिविल लाईन, दानिश पुख्ख् अरशद हसन निवासी ग्र्राम लवकरी थाना देवबन्द,साकिब पुत्र शकील निवासी इन्तजार प्रधान के कांटे के पीछे सरवट फाटक थाना सिविल लाईन को पुराने एआरटीओ कट मेरठ रोड से मय नाजायत असलाह एवं तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व दो चाकू नाजायज तथा चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मौ.अम्बा विहार स्थित खेत से जनपद के विभिन्न थानो से चोरी 09 अदद मोटर साईकिल बरामद की हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ मे उन्होने बताया कि वे लोग बैंकट हाल,बैंक,अस्पताल आदि से खडी मोटरसाईकिलां को चोरी कर लेते है। और अच्छे पैसो मे बेचकर लाभ कमा लेते हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली तथा थाना सिविल लाइन मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा के निर्देशन में आरोपियो को पकडने वाली टीम मे खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा,सब इंस्पैक्टर राहुल कुमार, है.का.अशोक खारी, है.का.जितेन्द्र त्यागी, का.मौ.अलीम,का.सचिन तेवतिया,का.तरूण पाल,का.प्रशान्त कुमार शामिल रहे।

 

5 जिंदा गाय सहित गौ तस्कर दबोचे
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को पुलिस ने गौ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए ३ शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से बाइक, ३ छुरी और ५ जिंदा गाय बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शातिरों पर गौतस्करी के करीब १८ मुकदमें दर्ज है।

 

सम्मेलन का हुआ आयोजन4 News 2 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज मन्दिर निकट डी०ए०वी० कालेज मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज (रजि०) पश्चिमी उ०प्र० का चेतना महासम्मेलन महन्त शिवनाथ महाराज मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज (रजि०) की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें उपाध्याय समाज की प्रतिभा नाथ नौमिक केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रही तथा अति विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ० संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल सिंह उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी, राष्ट्रीय प्रभारी कैप्टन सुभाष चन्द्र उपाध्याय, रामवीर भाटी, भाजपा महामंत्री चण्डीगढ़, डा० रामकुमार निरंजन राष्ट्रीय संरक्षक चमन लाल उपाध्याय अध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र०, लाल सुर्जन सिंह उपाध्याय संरक्षक पश्चिमी उ०प्र०, श्रीमति हेम प्रभा उपाध्याय उपाध्यक्षा पश्चिमी उ०प्र०, डा० विपिन योगी कोटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी०आई०पी० व्यक्तियों ने रोशन लाल आर्य संरक्षक राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मास्टर जगमाल उपाध्याय सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, रमन उपाध्याय, विकास उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य मेरठ एवं उपाध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० उम्मेद सिंह छतेहरा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, एम०पी०उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० दिनेश उपाध्याय, हरिकिशन उपाध्याय, संजय उपाध्याय संगठन मंत्री पश्चिमी उ०प्र०, योगी जितेन्द्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, योगी प्रवीण कुमार उपाध्याय, एडवोकेट मदन पाल गोस्वामी, एडवोकेट प्रवीण उपाध्याय कानूनी सलाहकार पश्चिमी उ०प्र०, नकुल उपाध्याय प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उ०प्र० समन्द्र सिंह जोगी प्रधान भिवानी, दिनेश कुमार जिला अध्यक्ष रोहतक, नरेश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष, डा० कन्हैया लाल प्रदेश मंत्री, वेदपाल बडौत, श्रीमति राधा उपाध्याय दिल्ली, नरेश उपाध्याय मीडिया प्रभारी, विनोद पाभी युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय युवा प्रदेश महामंत्री, उम्मेद शास्त्री, रामकुमार दीवान, आर०आर०बी० उपाध्याय प्रमुख समाज सेवी, डा० किरण सिंह, रामकिशन शामली, अनिल सभासद आदि उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के०पी० उपाध्याय जिलाध्यक्ष, तेजपाल उपाध्याय जिला महामंत्री, सौराज सिंह जिला सचिव, मुलकराज उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, सचिन कपूर जोगी जिला उपाध्यक्ष, जगभूषण उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, रणकुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु उपाध्याय, सचिन उपाध्याय आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों एवं समाज के समस्त सम्मानित आगन्तुक बन्धुओं एवं मातृ शक्ति / महिलाओं का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय एवं चमन लाल उपाध्याय अध्यक्ष पश्चिमी उ०प्र० ने कहा कि हमारे समाज को विधानसभा चुनाव २०२२ में जो भी राजनैतिक दल राजैनिक हिस्सेदारी देगा उसे ही हमारा समाज अपना पूर्ण समर्थन देगा। रामनिवास राठी राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने समाज एवं संगठन को संगठित एवं मजबूत करने पर बल दिया, महन्त शिवनाथ उपाध्याय मुख्य संरक्षक कैन्टन सुभाष चन्द उपाध्याय ने अपने समाज तथा बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में उ०प्र०, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, राजस्थान, उत्तराखण्ड, असम आदि प्रान्तों से गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष के०पी० उपाध्याय ने समाज को एकजूट होने एवं संगठित होने के लिए आहवान किया। इस चेतना महासम्मेलन में उपाध्याय समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित महिलाओं श्रीमति सुदेशना उपाध्याय (बबली), श्रीमती प्रेमवती, श्रीमति पूनम उपाध्याय, श्रीमति बाला उपाध्याय, श्रीमति पूनम आर्य आदि सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार व श्रवण आर्य ने किया।

ट्रैक्टर ने रेहडी में मारी टक्कर6 News 2 |
खतौली। क्षमता से अधिक सीमेंट लादकर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे खड़ी रेहडी एवं ठेलियों को रौंदते हुए एक स्कॉर्पियो कार में जा भिड़ी, जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान स्कॉर्पियों मालिक और उनके ड्राइवर के साथ एक फल विक्रेता बेलगाम ट्रैक्टर के नीचे आने से बाल बाल बच गए हैं। रविवार को क्षमता से अधिक सीमेंट की बोरियां लादकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली नगर के जानसठ रोड पर स्थित नागेश्वर मंदिर के सामने पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। बेलगाम हुई ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी फल एवं सब्जी वालों की रेहडी एवं ठेलियों को रौंदती हुई प्रहलाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के सिटी ऑफिस के सामने खड़ी स्कॉर्पियो कार में जाकर भिड़ गई। कुछ देर पहले ही प्रहलाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ विकास पुंडीर अपने चालक के साथ बाहर से आए थे। घटना के दौरान वह भी अपने चालक के साथ बाहर ही खड़े हुए थे, जिसके चलते बेलगाम हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से डॉक्टर विकास कुमार पुंडीर के साथ उनका ड्राइवर अमित कुमार और एक अन्य फल विक्रेता रामफल सिंह बाल बाल बचे। ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। उल्लेखनीय है कि नगर के बीच से होकर गुजर रहे जानसठ रोड से बिजनौर, नजीबाबाद, जानसठ, मीरापुर, मोरना, शुकतीर्थ व अन्य स्थानों को जाने वाला भारी यातायात चौबीसों घंटे गुजरता है। इसके अलावा हल्के वाहन भी भारी संख्या में चौबीसों घंटे इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। लेकिन सड़क मार्ग के दोनों तरफ से अतिक्रमण की चपेट में आए होने की वजह से सड़क संकरी हो गई है। जिसके चलते इस सडक पर हर समय दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। नागरिकों की ओर से कई मर्तबा जानसठ रोड का चौड़ीकरण करते हुए मध्य में डिवाइडर की मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक शासन एवं प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

 

शिविर का हुआ आयोजन7 News 2 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू जेड रोड मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्थान की सभी योग कक्षाओं में एकरूपता और साधना को उत्तम बनाना रहा। सर्वप्रथम जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने भारतीय योग संस्थान की पुस्तक शिक्षक संहिता के अनुसार साप्ताहिक आसन और प्राणायाम कराने के सही क्रम को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि संस्थान के अनुसार पद्मासन, गहरा लंबा स्वास, ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र ५ मिनट आसन ३० मिनट ,प्राणायाम १० मिनट, ध्यान १० मिनट और प्रार्थना वह शांति पाठ ५ मिनट प्रतिदिन की साधना में होने चाहिए। प्रत्येक आगे झुकने वाले आसन का पूरक आसन अवश्य कराना चाहिए ताकि हमारी रीड में कोई दोष नहीं आए।
भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग शिक्षक के दायित्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान विश्व में एक अद्वितीय संस्था है जो जन-जन को सर्वात्तम जीवन यापन करना सिखाती है। उनके जीवन से दुख सदा सर्वदा के लिए कैसे चला जाए और मैं अपने जीवन काल में ही ऐसा सुख प्राप्त कर लें जो क्षणभंगुर न हो। अपने जीवन के हर कार्य क्षेत्र में जय प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य बनाते हुए अपने मोहल्ले, प्रांत, देश एवं विश्व का कल्याण भी कर पाए। इसके लिए संस्थान ने योग को माध्यम चुना है । ऐसे संस्थान का शिक्षक होना कितने गौरव की बात है जैसे ही मैं शिक्षक बनता हूं मेरे ऊपर कुछ उत्तरदायित्व आ जाते हैं। इन उत्तरदायित्व को निभाने के लिए बहुत से शिक्षकों ने यह इच्छा प्रकट की है कि आसान प्राणायाम एवं ध्यान के कुछ ऐसे आवश्यक सूत्र दिए जाएं जो एक कुशाग्र योग शिक्षक को योग केंद्र सुंदर रूप से चलाने में सहायक बने और वह अपने इस कार्य को सुचारु रुप से निभा पाए। इसी कड़ी में केंद्र प्रमुख व योग शिक्षकों के लिए आवश्यक है कि वह अपने योग केंद्र से कार्यकर्ताओं शिक्षकों गृहस्थ सन्यासियों का निर्माण करें जिससे अधिक केंद्र खोलने में सहायता मिलेगी और भारत को पुनः गौरव प्राप्त होगा। जिओ और जीवन दो का सिद्धांत सार्थक होगा । जितना समय साधना के लिए निर्धारित है उससे अधिक आसन ने कराएं । आसनों की संख्या कम परंतु हर आसन में रुकने का समय बढ़ाना ज्यादा लाभप्रद है। साधक एवं शिक्षकों का व्यवहार संस्थान के अनुकूल हो। भाषा संतुलित हो शब्द ब्रह्म हैं इसका निरादर ने हो। खड़े होकर तथा आंखें खोलकर योगाभ्यास कराएं। स्वयं नहा धोकर स्वच्छ सफेद वस्त्र पहनकर आएं साधकों को भी ऐसी प्रेरणा दें। हो सके तो आसन पर सफेद सूती धुला हुआ वस्त्र बिछाए। इसके नीचे कंबल या गरम कपड़ा हो । योग शिक्षक योग केंद्र में समय से पूर्व आकर अपना अभ्यास अवश्य कर लें। संस्थान के प्रति निष्ठावान होना तथा साधकों को भी इस ओर प्रेरित करने से साधना बलवती होती है। साधना का आधार श्रद्धा और विश्वास है। इस अवसर पर जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने ईश्वर भक्ति का एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुघोष आर्य ,सत्यवीर आर्य, इंजीनियर रणवीर सिंह, सुशील त्यागी ,राजवीर सिंह बालियान ,चंद्रमोहन ,कुंवर पाल बालियान आदि का विशेष सहयोग रहा। जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार क्षेत्रीय प्रधान राज मोहन गुप्ता, राजीव कुमार ,क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार राठी, यज्ञ दत्त आर्य, डॉक्टर जीत सिंह तोमर, रविंदर तोमर ,छवि तोमर, नीरज बंसल, योगेश कुमार आदि काफी संख्या में योग शिक्षक कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया ।

 

सभा का हुआ आयोजन8 News 3 |
मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की आगामी सभा के केंद्रीय चुनाव को लेकर एक मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राज कुमार गोयल अध्यक्ष ने की और संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष अजीत गुप्ता दिल्ली, केंद्रीय महामंत्री पंकज गर्ग गाजियाबाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष अनीता राजवंशी मुजफ्फरनगर, केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता मवाना, व राष्ट्रपति द्वारा पदम श्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. योगी एरन ( वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन )रहे। सर्वप्रथम सभी के द्वारा महराजा अग्रसेन जी महाराज और राजवंश समाज के प्रवर्तक अमर शहीद राजा रतन चंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात राजवंश सभा मुजफ्फरनगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर वह पटके पहना कर स्वागत किया गया उसके उपरांत दीपा गुप्ता द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया व केंद्रीय महामंत्री पंकज गर्ग द्वारा ५ गायत्री मंत्र कराए गए और कार्यकर्म आरम्भ किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष अजीत गुप्ता वह केंद्रीय महामंत्री पंकज गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से जनवरी में होने वाले अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया तथा विगत २ वर्षों से अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा जो सामाजिक कार्य किए गए उनके बारे में सभी को अवगत कराया तथा कहा कि आज समाज को एक साथ जोड़कर चलने की जरूरत है हम सबको समाज के उत्थान के बारे में सोचना चाहिए और किस प्रकार वैश्य समाज मजबूत हो सके इस बात पर विचार विमर्श किया जाना चाहिए। डॉक्टर योगी ऐरन द्वारा सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर राजवंश सभा का आभार प्रकट किया गया उसके बाद उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आज मैं अपनी जन्मभूमि पर अपने समाज के बीच अपने लोगों के बीच हूं अगर मैं समाज के किसी भी कार्य आ सका तो मैं अपने आप को धन्य समझूंगा किसी भी प्रकार की अगर समाज को मेरी जरूरत हो तो मैं २४ घंटे करने के लिए तत्पर रहूंगा। राज कुमार गोयल अध्यक्ष वह महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से सभी का मुजफ्फरनगर आगमन पर आभार प्रकट किया गया और १७ जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और एक स्मृति चिन्ह डॉक्टर योगी एरन को मुजफ्फरनगर सभा की ओर से भेंट किया गया। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने मुजफ्फरनगर सभा का इस सुंदर मीटिंग के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया तथा अध्यक्ष राज कुमार गोयल व महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट को सम्मानित किया गया ! मीटिंग में मुख्य रूप से श्री अजय गुप्ता मेरठ, आर सी गुप्ता , जी अचल राजवंशी मीरापुर, वीनू एरन, श्रीमती अनुराधा गुप्ता श्रीमती दीपाली अग्रवाल श्रीमती दीपा गुप्ता श्रीमती सुनीता रन श्रीमती भावना गुप्ता श्रीमती बिंदिया गुप्ता, श्रीमती प्रभा गुप्ता,श्रीमती अमिता गुप्ता,श्रीमती बीना कुमार,कुलदीप गुप्ता,पंकज राजवंशी,नवनीत गुप्ता,विपिन गुप्ता जगमोहन दास एड,नरेंद्र गुप्ता,नरेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, प्रदीप गोयल एड,सतीश एरन,अरुण कुमार,अमित गुप्ता एडवोकेट,राजेंद्र गर्ग,अमित मोहन मित्तल,राजेंद्र गुप्ता,चिराग,कुलदीप कंसल,दीपक मित्तल,मीनू गुप्ता , प्रशांत गुप्ता एडवोकेट,तुषार गोयल,मोहित गुप्ता,सुधीर एरन,सतीश एरन,राजवंश रत्न अजय गुप्ता जी,राजवंश रत्न दिनेश चंद गोयल जी,राजीव चंद्र जी,राजीव बंसल,मनोज बंसल रविकांत कंसल,विजय गर्ग,श्रीमती चारु गर्ग,दीप कुमार,उषा गुप्ता,ममता चंद्रा,नवीन गुप्ता,योगेश कुमार,वासु गुप्ता,वरुण राजवंशी,अवनी गुप्ता,आकाश गुप्ता,राकेश गर्ग,अभ्य गुप्ता,अजय गुप्ता गैलक्सी होटल,अश्वनीकुमार,प्रियांशु ग्रग,अंकुर गुप्ता,कन्हैया लाल गुप्ता,महेश गुप्ता,आलोक कुमार एडवोकेट,अश्वनी सिंघल,प्रियांशु ,अभिमन्यु गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

ठाकुर समाज की बैठक का आयोजन9 News 2 |
मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज की एक बैठक का ठाकुर अशोक कुमार सिंह पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के आवास देव पुरम में आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के राजनीतिक सामाजिक लोगों के द्वारा भाग लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर गजराज सिंह ठाकुर राजेंद्र सिंह महेंद्र ओम प्रकाश चौहान महेश चौहान के द्वारा की गई। बैठक में ठाकुर समाज के लोगों ने कहा कि लगातार राजनीतिक पार्टियां उन्हें दरकिनार करती जा रही है इसलिए वह मांग करते हैं कि २०२२ के चुनाव में जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभा सीट में से उन्हें कम से कम एक विधानसभा से राजपूत समाज के लोगों को चुनाव लड़ वाया जाए ठाकुर अशोक पुंडीर पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक ने कहा कि लगातार ठाकुर समाज भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देता आ रहा है और मुजफ्फरनगर में ठाकुर समाज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जाता है क्योंकि छह की छह विधानसभा सीट पर ठाकुर समाज की काफी वोट है इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी से मांग करते हैं कि जनपद मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा मैं से एक ना एक सीट पर ठाकुर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाए। ओर ठाकुर समाज के लोगों के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभा सीट में से १ सीट पर ठाकुर समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़ बाय जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी भेजा गया। वही वक्ताओं ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के १ विधानसभा से ठाकुर समाज के लोगों को चुनाव नहीं लड़ पाया गया तो वह इस बार किसी अन्य पार्टी को सर्व समाज वोट भी कर सकता है जो उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर में राजनीति में हिस्सेदारी देगा वह उसे ही वोट करेंगे चाहे वह कोई भी पार्टी हो। बैठक में रामफूल सिंह पुंडीर, युवा क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष अमित सिंह पुंडीर, ठाकुर जय प्रकाश राणा, प्रमोद पुंडीर, भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, ठाकुर दिनेश पुंडीर, भाजपा नेता सुभाष चौहान अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, वीरेश पुंडीर, नीरज चौहान, सर्वेश राणा, कुलदीप कलरपुर प्रधान मुकेश आर्य संदीप पुंडीर, चंद्रपाल तोमर, तोप सिंह राणा, करण सिंह, रामपाल सिंह एडवोकेट, रणवीर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, रण बहादुर सिंह, शैलेंद्र राणा एडवोकेट, डॉ एस एन सिंह, राजवीर सिंह जादौन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
चरथावल। गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। जानकारी के अनुसार चरथावल क्षेत्र के दधेडू कलां के समीप आज सुबह के समय तितावी चीनी मिल के लिए चला गन्ने से लदा ट्रक अचानक पलट गया। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग भी अवरूद्ध हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जमीन पर गिरे ट्रक को उठवाया तथा अवरूद्ध हुए मार्ग को सुचारू किया।

 

स्वामी गुरदेश्वर महाराज का 91 वर्ष की उम्र में निधन11 News 2 |
मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम पीठाधीश्वर दण्डी स्वामी गुरुदेवेश्वर महाराज का लम्बी बीमारी के बाद ९१ वर्ष की उम्र में सवेरे छह बजे निधन हो गया। साधु संत उन्हें समाधि दी गयी। साल २०१९ में संत महात्माओ के बीच सन्यास की विधिवत दीक्षा ली तो इनका नाम दण्डी स्वामी गुरुदेवेश्वर महाराज नामकरण हुआ। संत का जन्म  गंगा किनारे बसे सम्भल जिले के गांव झिजोंडा में माध्य्म वर्गीय ब्राम्हण किसान दुर्गा प्रसाद के यहां हुआ था। पांच भाइयों में यह चौथे नंबर के थे और परिवार ने गुरुदत्त नाम दिया था। बचपन से ही संत महात्माओं का सानिध्य व सेवा भाव को देख गांव के निकट हरि बाबा  आश्रम में आना जाना रहने लगा।  १२ वर्ष के स्वामी हरि बाबा के आशीर्वाद ले वृंदावन में जाकर भगवान की स्तुति में रम गए।  स्वामी नारायण आश्रम महाराज का शिष्य बन  दीक्षा प्राप्त की।  इसके बाद देश के पौराणिक धार्मिक स्थानों को भ्रमण कर ६५ वर्ष पूर्व शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम पहुंचे, स्वामी विष्णु आश्रम महाराज के सानिध्य में दण्डी आश्रम के जीर्णाद्धार में जीवन लगा दिया। सेवा भाव के चलते दण्डी आश्रम के पीठदीश्वर की जिम्मेवारी मिली।  गुरुदत्त महाराज ने गायत्री तपोनिष्ठ के रूप में विख्यात हुए। पांच बड़े यज जप किए। वही गांव झिजोंडा में माता गंगा देई व पिता दुर्गा प्रसाद के नाम विशाल शिव मंदिर सुंदर आश्रम का निर्माण कराया।

 

हादसे में घायल
रोहाना। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र मे बहेडी मोड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा युवक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

थाना प्रभारी लाइन हाजिर
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से पचास लाख रूपयों की फिरौती के लिए हुए बालक के अपहरण की गाज पुरकाजी थाना प्रभारी पर गिर गयी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए थाने में नये प्रभारी की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि विगत बीस नवम्बर को कस्बा निवासी शाहबान संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस बालक की तलाश में भागदौड कर रही थी। इसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा बालक के परिजनों को ेफोन कर पचास लाख की फिरौती मांगी गयी। बालक का पिता साउदी अरब में नौकरी करता है। रिजनें ने फिरौती मांगे जाने की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह की लापवाही मानते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने उन्हे लाइन हाजिर कर दिया है उनके स्थान पर कचहरी सुरक्षा में तैनात निरीक्षक अशोक सोलंकी को पुरकाजी थाने का नया प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 विजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त आकिब पुत्र मगनून निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त वेप्रकाश पुत्र देशराम निवासी शान्तिनगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को भोपा रोड शान्तिनगर गेट से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 लौकेन्द्र पाल सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों अमजद उर्फ बन्दर पुत्र इलियाकत, दीपक पुत्र जयकुमार निवासीगण हरिनगर थाना पुरकाजी, मु0नगर को सूबाहेडी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त बब्लू पुत्र बनी िंसह निवासी चितौडा थाना खतौली जनपद मु0नगर को भोपा रोड शान्तिनगर गेट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मांगेराम व म0का0 कविता द्वारा वारण्टी अभियुक्ता मोनिका पुत्री प्रसाद लाल निवासी पलडी थाना खतौली, मु0नगर को अभियुक्ता के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। साइबर हैल्प सैन्टर का लगातार सराहनीय कार्य जारी है। आवेदिका अंशिका जैन पुत्री अक्षय जैन निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम से ९९,९९६ हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ९९,९९६ रु को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15191 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =