Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो शातिर नकदी, शस्त्र सहित दबोचे

3 9 |मुजफ्फरनगर। विगत दिनों पुरकाजी क्षेत्र में फाइनेंस कम्पनी कर्मचारी से हुई डेढ लाख रूपयो ंकी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को लूटी गयी रकम, शस्त्रों, दो मोबाइल फोन व एक बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी महिलाओं को लोन देने का काम करता है

इस कम्पनी का कर्मचारी मिर्जापुर निवासी कपिल पुत्र खेमसिंह कम्पनी की झबरेडा शाखा में रकम जमा कराने जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर लूट लिया था। इस संबंध में थाना पुरकाजी पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने बताया कि आज पुरकाजी थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने अपनी टीम के साथ एक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर भूराहेडी चैक पोस्ट के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश अंकित पंवार पुत्र कंवरपाल उर्फ कलम सिंह निवासी अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारन व रजत पुत्र राकेश कुमार निवासी अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारन है। उनका एक साथी रवि उर्फ माटू पुत्र नाथीराम निवासी अहमपुर थाना रामपुर मनिहारन मौके से फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि पकडै गये आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक व दो मोबाइल फोन के अलावा 28 हजार की नकदी बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि पकडा गया आरोपी अंकित उक्त फाइनेंस कम्पनी में पूर्व में काम करता था। लूट की योजना उसी ने हीं बनायी थी जबकि दूसरा आरोपी रजत सहारनपुर निवासी जैन डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। फरार आरोपी रवि उर्फ माटू भी उसी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।

एसएसपी ने बताया कि लूट की योजना अंकित पंवार ने बनायी थी और रजत व रवि अपने शोक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हो गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी रवि उर्फ माटू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अभियुक्तो ंको गिरफ्तार करने वाली टीम में पुरकाजी इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा, सब ंइंस्पैक्टर शैलेंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर सुभाष चंद, हैड कां. कृष्णपाल सिंह, कां. राजीव कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk