Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड बैठक में समस्याओं से कराया अवगत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक आहूत की गई

जिसमें शहर के व्यापारियों ने नगर में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में टूटी हुई सड़कें, बिजली विभाग के लटके हुए बिजली के तार, एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस संबंधित फोटो कार्य की समस्याओं एवं भीड़ तथा शहर में ई-रिक्शा के जंजाल से मुक्ति एव उनके द्वारा किए जा रहे ट्रैफिक के नियमों की अवहेलना, सीसीटीवी कैमरा, बाजारों में स्ट्रीट लाइट के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायतें रखी

जिस पर जिलाधिकारी ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्वे करते हुए सड़कों की मरम्मत व निर्माण कराया जाए तथा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिक फोटोग्राफी मशीन की व्यवस्था कराई जाए एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की रेवम्प योजना के अंतर्गत बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से बाजारो का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए तथा जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब मिले उनको तत्काल बदलवाया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, यातायात की संयुक्त कमेटी गठित करते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया चलाया जाए

जिससे कि बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठा ना हो तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि शहर में साप्ताहिक बंदी वाले दिन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बंदी के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें ।

अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा व्यापार बंधु उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 19 =