Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा बच्चों को राशन वितरण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प के अंर्तगत क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को राशन वितरण जिला चिकित्सालय,क्षय रोग विभाग में सुबह १०.३० बजे आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एम.एस.फौजदार (मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ लोकेश गुप्ता (अध्यक्ष क्षय रोग विभाग) एवं परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी (प्रा०उपाध्यक्ष), शशिकांत मित्तल (प्रा० चौयरमैन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री एम.एस.फौजदार जी ने कहा कि सम्राट शाखा द्वारा आज क्षय रोग से पीड़ित १८ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को राशन वितरण किया गया इस रोग से पीड़ित बच्चों को दवाई के साथ-साथ पोषित आहार की आवश्यकता होती है जो कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए जरूरी है

उन्होंने कहा कि हमारी महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी शाखा ने बच्चों को गोद लेकर अनुकरणीय कार्य किया है इसके लिए उन्होने शाखा के समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।

डॉ लोकेश गुप्ता जी व शशिकांत मित्तल जी ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। शाखा की ओर से अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजय अग्रवाल एडवोकेट, डॉ वी.डी.भारद्वाज, कीमती लाल जैन, प्रवीण सिंघल,प्रीतम सिंघल जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − one =