वैश्विक

शिवसेना सांसद पर चाकू से हमला

उस्मानाबाद जिले में बुधवार को शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से वार किया जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब निंबालकर कलंब तालुका के पडोली नैगांव गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रैली के दौरान व्यक्ति निंबालकर से हाथ मिलाने के बहाने एक समूह के साथ उनके पास पहुंचा था। निंबालकर उस्मानाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने बताया, ‘सांसद का अभिवादन करते समय व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया और फौरन वहां से फरार हो गया। निंबालकर के हाथ में चोट आई है हालांकि हाथ पर कलाई घड़ी होने के कारण वह अधिक जख्मी नहीं हुए।’मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कलंबोली के पास तीन जून, 2006 को लोकसभा सांसद के पिता की उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता कांग्रेस नेता थे। पूर्व लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

Image Result For Omraje Nimbalkar

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk