Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मार्ग के चौडीकरण तथा नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

Muzaffarnagar News:12 दिसम्बर। डॉ० संजीव बालियान व कपिल देव अग्रवाल ने गुप्ता रिजोर्ट से रामपुर तिराहे तक मार्ग के चौडीकरण सुदृढीकरण तथा आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

राज्य योजनांतर्गत दिल्ली नीतिपास मार्ग,गुप्ता रिजोर्ट से रामपुर तिराहे तकद्ध के चौड़ीकरणए सुदृढ़ीकरणए आर0सी0सी0 नाला एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ० संजीव बालियान ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ  साथ अन्य बुनियादी सुविधायें दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सदर विधायक एवं उ०प्र० सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस कार्य की लागत 1577.52 लाख रूपये है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कपिल देव ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जी की घोषणाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास हो रहा है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश पराशरए प्रवीण खेड़ाए कमल शर्माए पवन सभासदए राजेश पराशर नुमाइश कैम्प आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =