उत्तर प्रदेश

Meerut News: कबाड़ मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के लिए एसएसपी की ओर से आदेश जारी

Meerut News: सोतीगंज का कबाड़ मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के लिए एसएसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सोतीगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सदर थाने बुलाकर इस बारे में जानकारी दी गई। अगला आदेश आने तक दुकानें बंद रखने के लिए कहा गया है।

साथ ही रविवार को व्यवस्था बनाने के लिए भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज बाजार को बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद सोतीगंज व्यापार मंडल के 11 पदाधिकारियों और 20-25 व्यापारियों को शनिवार शाम सदर थाने बुलाया गया।

इन लोगों को बताया गया कि सोतीगंज मार्केट की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखें। इन लोगों को बताया गया कि पुलिस की ओर से सभी दुकान मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है। दुकानों के सामान के संबंध में रिकार्ड पुलिस थाने में जमा कराना होगा और इसके बाद अनुमति लेकर ही कोई दुकान खुल सकेगी।

चेतावनी दी गई कि यदि दुकानें खोली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया और रोजगार का वास्ता दिया। इंस्पेक्टर देवसिंह ने साफ कहा कि इस संबंध में कोई बात करनी है तो आला अधिकारियों से करें। कहा कि रविवार से कोई दुकान न खुले, इस बात को सुनिश्चित कर लें।

दुकान खुली मिली तो मुकदमा दर्ज होगा। सूरज राय, एएसपी कैंट ने बताया कि वाहन चोरी के कई मामलों में विवेचनाओं के दौरान यह बात सामने आई है कि चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटकर बेचा जाता है।

कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इसलिए फिलहाल इन दुकानों को बंद करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =