फिल्मी चक्कर

Nora Fatehi बनीं जलपरी, फोटोज इंटरनेट पर वायरल..

Nora Fatehi की हाल में Guru Randhawa संग तस्वीरें वायरल हुई थीं. Nora Fatehi ने सोशल मीडिया की लाइमलाइट अपनी तरफ खींच ली है. अब जलपरी बनीं फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फोटोज में नोरा फतेही  पानी में मछली की तरह मचलती हुई दिख रही हैं. 

Nora Fatehi का नया म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज होने वाला है. नोरा फतेही के नए म्यूजिक वीडियो सेट की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जलपरी बनी दिख रही हैं. जी हां…नोरा फतेही सुनहरे बालों में चमकीला ब्लाउज पहने पानी में लेटी दिख रही हैं. 

Nora Fatehi ने एक वेबपोर्टल को इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें जलपरियां यानी मर्मेड्स बेहद पसंद हैं. बचपन में वह मर्मेड्स के कॉर्टून देखती थीं और उनकी ड्राइंग भी बनाती थीं. नोरा फतेही अपने अगले म्यूजिक वीडियो में मर्मेड बनी हुई दिखाई देंगी.

Nora Fatehi ने बताया कि अगर कुछ क्रिएटिव और आउट ऑफ द बॉक्स होता है तो वह उसे हमेशा करने के लिए एक्साइटमेंट के साथ तैयार रहती हैं. वहीं जब उन्हें मर्मेड बनने का ऑफर आया तो उन्होंने उसे एक्सेप्ट किया. 

Nora Fatehi ही ने बताया कि उन्हें अब रिलाइज हुआ है कि मर्मेड यानी जलपरी बनना इतना आसान नहीं है. नोरा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आउटफिट पहना उन्हें महसूस हुआ कि यह देखने में सुंदर है लेकिन इसे हैंडल करना मुश्किल है.

Nora Fatehi ने अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर बताया कि इसे बॉस्को मारटिस डायरेक्ट कर रहे हैं. इस वीडियो में नया डांस स्टाइल इंट्रोड्यूस कराने जा रहे हैं. म्यूजिक भी बिल्कुल अलग होने वाला है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + ten =