Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ट्रैफिक सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन के ट्रैफिक सभागार में पुलिस विभाग मे तैनात कर्मचारियों को दर्द से राहत की मुहिम चलाई गई। जिसके तहत मैक्स रिलीफ स्पाइन रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेन्टर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. तारिक़ व डॉ. सारा ने दर्जनों पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का निशुल्क उपचार किया।

कई मरीज ऐसे थे जिन्हें लंबे समय तक फिजियोथेरेपी की जरूरत थी, उन्हें निशुल्क उपचार के लिए क्लीनिक का समय प्रदान किया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार अधीक्षक मौ. नदीम ने कैम्प का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों को दर्द सहन करना होता है। मगर अब फिजियोथेरेपी ने इस दर्द को आसान कर दिया है।

कैम्प से पूर्व पैन मैनेजमेंट पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.तारिक़ ने पहले पैन मैनेजमेंट पर लेक्चर दिया। जिसमे उन्होंने विभिन्न दर्द की बीमारियों के बारे में बताया और पुलिस कर्मियों को जागरूक किया।

उसके बाद डॉ. सारा ने कहा कि सर्दी में दर्द की बीमारी बढ़ती है ऐसे में महिलाओ को खास तौर से ध्यान रखना चाहिए। प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराए। इस कैम्प में फिजियो डॉ. तारिक़ ने पुलिस कर्मियों को सदा मुफ्त परामर्श देने का वादा किया और प्रति माह ५ पुलिस कर्मियों को निशुल्क थेरेपी देने की घोषणा भी की।

इसके अलावा सर्जिकल के सामान में अधिकतम छूट दिलाने का वादा किया। इस अवसर पर मौ. यूसुफ , एकता शर्मा , निकिता शर्मा , मुरसलीन , अनस , सलीम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 11 =