Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तीन बदमाशों को मोबाइल टावरों से चोरी किये गये कार्ड व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मोबाइल टावरों से कार्ड व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह को दबोचकर उनसे भारी मात्रा में माल बरामद किया है।गौरतलब है कि गत दिवस नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मेरठ स्थित रायल कमांड ग्रुप के प्रंबंधक विनोद कुमार पुत्र रविंद्र कुमार ने बताया था कि भोपा रोड पर ईवान हास्पिटल के सामने स्थित इंडस कम्पनी के मोबाइल टावर से अज्ञात बदमाश एल850 कार्ड चोरी कर ले गये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में भागदौड शुरू कर दी थी।

आज पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी Kotwali प्रभारी पंकज पंत के निर्देशन में नई मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को मोबाइल टावरों से चोरी किये गये कार्ड व अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश विभिन्न जनपदों में मोबाइल टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। पकड़े गये बदमाश अभि कमल पुत्र चरनसिंह निधनुमाईश कैम्प, अंकित पुत्र सौराज निवासी मौ० विकास नगर अलमासपुर, राहुल पुत्र इतवारी नि० ग्राम युसुफपुर थाना भोपा है।

जिसके कब्जे से बीटीएसएल-८५० (जिसकी किमत लगभग ०५ लाख रूपये) है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव के निर्देशन में इंस्पैक्टर नई मंडी पंकज पंत, एसएसआई राजकुमार राणा, सब इंस्पैक्टर राजीव शर्मा, हैड कांस्टेबल सुशील कुमार, हैड कांस्टेबल हरवेंद्र, हैड कांस्टेबल सोविंद्र, कांस्टेबल मनेन्द्र सिसौदिया, हैड कास्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार आदि द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =