उत्तर प्रदेश

Chandauli News: कार चालक और तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, नहर में पलट गई Car

Chandauli News: बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के समीप बुधवार की रात करीब 10 बजे अनियंत्रित कार  पेड़ से टकराकर नहर में पलट गयी। हादसे में कार चालक और तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौत  हो गयी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस  के साथ ही एसपी अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि कार सवार मिर्जापुर से बारात में शामिल होने गए थे।

 मिर्जापुर जिले के शेरवा गांव के चालक सुक्खू यादव 18 के साथ तीन सगे भाई राम सागर (20), बलिराम (19) और विद्या सागर (22) कार से बुधवार की शाम चकिया बारात करने गये थे। बारात (barat) से खाना पीना खाकर देर रात्रि चारों कार सवार घर लौट रहे थे। इसी दौरान बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव (bhudkuda gaon) के समीप कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर नहर में पलट गई।

कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि आवाज के साथ आज चित्कार मचा जिससे आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को निकलने का मौका नहीं मिल सका। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चारों को कार से निकाला लेकिन सभी की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने चारों शवों को जिला असपताल भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गयी है। जब मौत की सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। एक ही घर से जवानों का शव देख परिजन दहाड़ मारने लगे बरात में आए लोग भी घटना की जानकारी सुनते ही मौके पर पहुंच गए।

पुलिस सभी मृतकों को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। रात से ही पोस्टमार्टम हाउस में भारी भीड़ इकट्ठा हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 1 =