Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामे का प्रयास

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। घर से फैक्ट्री के लिए चले मजदूर की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी करीब 30 वर्षीय युवक अरविंद पुत्र नरेन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से नई मन्डी थाना क्षेत्र की भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रोजाना की भांति जब युवक अरविंद अपने घर से यह कह कर चला था कि वह अपनी डयूटी पर जा रहा है।

बताया जाता है कि अपने घर से डयूटी के लिए चले युवक अरविंद की सडक हादसे मे मौत हो गई। युवक अरविंद की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। रोते बिलखेत परिजन तथा दर्जनो ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो में सवार होकर भोपा रोड स्थित फैक्ट्री मे पहुंचे।

जहां उन्होने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामे का प्रयास किया। युवक की मौत तथा फैक्ट्री मे हंगामे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री पहुंची नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गुस्साये लोगो को किसी प्रकार समझा बुझाकर शान्त कराया।

मिल प्रशासन द्वारा मदद के आश्वासन के पश्चात मामला शान्त हो पाया। जिसके पश्चात पुलिस ने नागरिकों व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। हादसे मे युवक की मौत से कस्बावासियो मे शोक बना हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =