Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारी संघ के बीच जारी भारी विवाद, बिड़ला कार्यकारी महामंत्री नियुक्त
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ के बीच जारी भारी विवाद के चलते नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने मिलन सिंह बिड़ला को कार्यवाहक महामंत्री नियुक्त किया है।
आज नगर पालिका प्रांगण में स्थित नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों की हुई बैठक में नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चमन लाल ढीगान ने गांधी कॉलोनी निवासी श्री मिलन सिंह बिड़ला को कार्यकारी महामंत्री नियुक्त किया।
इस बैठक मेपाले राम, पवन कुमार मचल, सुधीर मचल, बबलू लाला, राजेन्द्र आभेराम , पदम, संजय भारती, सुरेश सौदाई , शिवा, दीपक, राकेश, किशोरीलाल, दीपक अलमासपुर, शरवन पहलवान, दिनेश विक्की ,सोनू कुमार एडवोकेट सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ में उठा पटक तथा शह और मात का दौर जारी है हालाकि सफाई कर्मचारी संघ में अध्यक्ष की ज्यादा वैल्यू होती है और तमाम अधिकार अध्यक्ष मे ही निहित होते हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
खतौली। अतरौली से फलावदा रोड स्थित आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उपाध्याय जोगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रधान जी ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाली १९ दिसम्बर को उपाध्याय योगी समाज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राजेश फार्म मेरापुर रोड खतौली पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को जो खेल के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में शासन प्रशासन में अच्छे पद पाकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं और प्रतिभाशाली छात्रों को उपाध्याय समाज पुरस्कार देकर पुरस्कृत करेंगे जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल जी संजीव बालियान केंद्र सरकार मंत्री विजय शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक विक्रम सैनी सुखविंदर सॉम हंसराज योगी रामवीर उपाध्याय दिनेश उपाध्याय मनीष योगी वेद प्रकाश उपाध्याय रेणु जोगी रामकुमार चौहान ओमकुमार पुंडीर देवेंद्र उपाध्याय किरण सिंह कुमारी भावना आदि मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान एडवोकेट नवीन प्रधान जी सुनील उपाध्याय नीट उपाध्याय ऋषि पाल उपाध्याय खुशीराम उपाध्याय रामपाल उपाध्याय अश्वनी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

