वैश्विक

Punjab: भाजपा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के बीच गठबंधन

Punjab के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Capt Amarinder Singh की पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। सीट बंटवारे का एलान बाद में किया जाएगा। नई दिल्ली में अमरिंदर सिंह ने इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने गठबंधन का औपचारिक एलान किया।

सिंह के साथ संवाददाताओं से बातचीत में शेखावत ने कहा, ‘आज मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा और अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ शेखावत ने कहा कि उपयुक्त समय पर सीटों के तालमेल के बारे में घोषणा की जाएगी।

Capt Amarinder Singh ने कहा, ‘हमारा गठबंधन निश्चित तौर पर- 101 प्रतिशत चुनाव जीतेगा। सीटों का तालमेल जीत की संभावना के हिसाब से तय किया जाएगा।’ कुछ दिनों पहले ही शेखावत ने चंडीगढ़ में भी सिंह से मुलाकात की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद Capt Amarinder Singh ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। भाजपा का शिरोमणि अकाली दल से बहुत पुराना गठबंधन था, लेकिन केंद्र के तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Punjab कांग्रेस से हटने के बाद Capt Amarinder Singh पंजाब की राजनीति के लिए काफी अहम हैं, इसलिए दोनों ही दल एक ही रणनीति के साथ चुनाव मैदान में जाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा का शिरोमणि अकाली दल से बहुत पुराना गठबंधन था, लेकिन केंद्र के तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था, इसलिए अकाली दल इस बार भाजपा से अलग होकर ही चुनाव लड़ेगा।

Punjab में 117 सीटों पर चुनाव होना हैं। इन सीट में 83 सामान्य और 34 अनुसूचित जाति की सीट हैं। संभावना जताई जा रही है कि अधिक सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ही मैदान में होंगे। लेकिन इस आंकड़े पर अभी दोनों दलों के बीच विस्तृत चर्चा होने के बाद ही फैसला होगा। जानकार बताते हैं कि पंजाब में ग्रामीण सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस और शहरी क्षेत्रों पर भाजपा के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =