Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिविल बार चुनाव के लिए हुए नामांकन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आगामी 22 दिसम्बर 2021 को सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मददेनजर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन में 22 दिसम्बर 2021 को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन हुआ।

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज सिविल बार एसो.के सभागार मे मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एड. एवं सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एड., बिजेन्द्र प्रताप एड. की मौजूदगी मे अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय आदि विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सिविल बार एसो.के चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतु जितेन्द्र पाल सिंह, व मनोज कुमार शर्मा एड. ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुशवाहाख्,ख् राधेश्याम गर्ग ने नामांकन किया। सिविल बार महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार व सुनील कुमार मित्तल ने तथा संजीव त्यागी,सुधीर कुमार गुप्ता, सहसचिव प्रशासन पद हेतु श्रीमति मानसी शर्मा व निपुण जैन ने नामांकन किया तथा सहसचिव पुस्ताकालय पद हेतु कपिल कुमार गुप्ता, व श्रीमति राखी त्यागी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन्ध जैन, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र कुमार मलिक,विकास वर्मा एड,राजीव गोस्वामी एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामाचरण पंवार,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड. आदि ने साथी अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =