वैश्विक

सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

जम्मू कश्मीर में सेना के हेलीकॉप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की है। सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने पुंछ जिले के मंडी में यह लैंडिंग की है। इस हेलीकॉप्टर में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी सवार थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के आठ जवान और एक नागरिक घायल हो गया है।हालांकि सेना ने घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में मौजूद चालक दल और सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk