Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Img 20191023 Wa0014 |मुजफ्फरनगर। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, मु०नगर चैप्टर द्वारा दीपोत्सव पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि एच०एस०भल्ला(सर्कल हैडपी०एन०बी०) व नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं आई०आई०ए० के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी खण्डेवाल,आई०आई०ए० मु०नगर चैप्टर के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सचिव मनीष जैन व कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल व सन्दीप जैन, पूर्व चेयरमैन सुधीर चन्द्र गोयल, विपुल भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत म्यूजिक संध्या में कलाकारों द्वारा नये व पुराने सदाबाहर बॉलीवुड गीत व डांस की प्रस्तुति दी गयी एवं विपुल भटनागर, मनीष भाटिया व स्कन्धा पुरी ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी वही चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल जी एवं उनके सुपुत्र वासुदेव व पुत्री ने भी बांसूरी द्वारा पुराने फिल्मी गीतों की धून बजायी जिस पर सभी सदस्य परिवार झूम उठे।

कार्यक्रम के बीच-बीच में अनेक खेलो व तम्बोला खेल के विजेताओं को अनेको उपहार दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में आई०आई०ए० सहारनपुर डिविजन के डिविजनल चेयरमैन कुश पुरी, विपुल भटनागर,अनुज स्वरूप बंसल,मनीष कपूर, अमित गर्ग, तरूण गुप्ता, उमेश गोयल, इफ्तिखार हुसैन(डब्बू) एवं मनीष भाटिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त में आई०आई०ए० मु०नगर के चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सचिव मनीष जैन व कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य परिवारो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया व दीपावली् की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम का संचालन विपुल भटनागर व उमेश गोयल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यकम में अरविन्द मित्तल, पंकज जैन, अमित गर्ग,तरूण गुप्ता,सन्दीप गुप्ता, नवीन अग्रवाल, विशाल सिंघल, अंकित मित्तल,सुधीर अग्रवाल, शरद जैन, पंकज मोहन गर्ग, यशपाल सिंह,अशोक अग्रवाल, नईम चॉद, राज शाह,कपिल मित्तल, अरविन्द गुप्ता, अनिल त्यागी, उमेश गोयल, जे०के०मित्तल,मनोज पुण्डीर, जगमोहन गोयल, दीपक मित्तल, मनोज गुप्ता, प्रमोद अरोरा, राकेश जैन, हिमांशु गर्ग,संजय अग्रवाल, विवेक गोयल, कौशल अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, अनिल त्यागी, धनन्जय त्यागी,राजेश मित्तल,विजय गुप्ता, नवनीत गोयल एडवोकेट,पंकज मोहन गर्ग,संजीव मित्तल आदि अनेको सदस्य व फेडरेशन अध्यक्ष अंकुर गर्ग सपरिवार उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk