वैश्विक

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित

नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार देर शाम झूलाघाट पहुंचकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिथौरागढ़ जिले में काली नदी भारत और नेपाल की सीमाओं का विभाजन करती है। लगभग 180 किमी लंबी सीमा पर छह झूलापुलों से आवाजाही होती है। रोटी-बेटी का रिश्ता होने से इस सीमा पर बिना किसी रोकटोक के दोनों देशों के लोग आवागमन करते हैं। सीमा पर अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसबी तैनात की गई है। 
Image Result For Indo Nepal Border Alert
सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर गड़बड़ी की आशंका के संबंध में अलर्ट रहने का निर्देश मिला है। आतंकी घुसपैठ के लिए इस सीमा का उपयोग कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए झूलाघाट में सीमा का निरीक्षण किया गया। दस दिन का अलर्ट है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
– रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़
पुलिस के अनुसार, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ की तमाम कोशिशों में लगे हुए हैं। भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर्व के दरमियान आतंकी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा पर घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं।
खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु देर शाम झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने सीमा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में नेपाल के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। 
Image Result For Indo Nepal Border Alert

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk